फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The rape victim is waiting for justice, even after two and a half months, the accused has not been arrested

Ambala News: दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को न्याय का इंतजार, ढाई माह बाद भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
The rape victim is waiting for justice, even after two and a half months, the accused has not been arrested
अंबाला। रेलवे लाइनों और स्टेशन से लगभग दो से ढाई किलोमीटर दूर हुए दुष्कर्म की जांच ढाई माह बीत जाने के बाद भी अधूरी है और पीड़ित बच्ची न्याय का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जीआरपी की दबिशों और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद भी हाथ खाली हैं। फुटेज से आरोपी को पकड़ने की उम्मीद थी, लेकिन फुटेज धुंधली होने के कारण इस एकमात्र उम्मीद पर भी पानी फिर गया था।
विज्ञापन

अब इस मामले में बच्ची के परिजन तलाश में जुट गए हैं और वो राजस्थान के कोटा शहर पहुंच गए हैं। उन्हें शक है कि उनकी बच्ची के साथ जिसने यह घिनौनी हरकत की वो उनके कुनबे में से ही एक रिश्तेदार है। ऐसे में अब जीआरपी भी परिजनों का विश्वास में लेकर आगामी कार्रवाई को लेकर योजना तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
घटना 17 मई रात की है। जब झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले दंपती के दो बच्चों (एक लड़का और लड़की) को दोपहिया सवार एक युवक यह कहकर अपने साथ ले गया कि उन्हें वो परांठे खिलाएगा। हालांकि इसमें बच्चों की मां ने अपनी स्वीकृति नहीं दी थी। बावजूद इसके युवक उन्हें ले गया। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद है कि युवक दोपहिया वाहन पर आगे जा रहा है और दोनों भाई-बहन उसके पीछे भाग रहे हैं। वहीं कुछ देर बाद छोटा बच्चा आ जाता है, लेकिन 10 वर्षीय बहन नहीं आती जोकि आरोपी युवक अपने साथ ले जाता है। इस दौरान वो दुर्गा नगर के पास सड़क पर लगी एक रेहड़ी पर चाउमिन खाने के लिए भी रुकते हैं। हालांकि यहां युवक अपने मुंह पर लपेटे कपड़े काे भी हटाता है, लेकिन फिर भी उसकी पहचान नहीं हो पाती। जबकि जीआरपी सभी चाउमीन बेचने वालों को थाने में भी बुलाती है। दो से ढाई घंटे बाद जब बच्ची वापिस अपने परिजनों पास पहुंचती है तो वो पूरी तरह से खून से लथपथ होती है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है और फिर जीआरपी बच्ची की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करती है।


वर्जन
आरोपी को पकड़ने के लिए दर्जनों बार दबिश दी गई और पूरे क्षेत्र को खंगाला गया। फुटेज के धुंधला होने से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। अभी भी कोशिश जारी है। जानकारी मिली है कि बच्ची के परिजनों को अपने ही एक रिश्तेदार पर शक है और वो अब कोटा गए हैं ताकि मामले में पुख्ता जानकारी मिल सके। उनके साथ लगातार संपर्क जारी है ताकि सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed