फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The railway lines are closed, people are crossing them risking their lives

Ambala News: रेलवे लाइनों का रास्ता बंद, जान जोखिम में डाल कर रहे पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The railway lines are closed, people are crossing them risking their lives
दुकानदार नवीन गोयल
अंबाला सिटी। रेलवे स्टेशन के पास बनी रेललाइन को पार करने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से दीवार बनाई गई है। दीवार बनने से लोग अब अपनी जान जोखिम में डाल कर दीवार फांद कर रेलवे लाइनों को पार कर रहे हैं। इसके साथ ही दीवार के कारण यहां पर बनी दुकानों पर भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। यहां पर बने अंडर पास में अक्सर ही पानी रुका रहता है। इसके कारण पैदल पार करने में बहुत परेशानी होती है। इसलिए लोग रेल लाइनों से ही कपड़ा मार्केट और कोर्ट रोड की ओर जा रहे थे। अब रास्ता बंद होने से दुकानदारों के लिए भी परेशानी बढ़ गई है। इधर अंडरपास में भी पानी की निकासी बिजली रहने तक ही हो पाती है। बिजली नहीं होती तो अंडर पास में पानी भर जाता है। ऐसे में पैदल जाने वालों के लिए मुसीबत बढ़ जाती है।
विज्ञापन


दुकानदारी हुई ठप
दुकानदार तरसेम ने बताया कि अंडर पास बनने के बाद से ही काम- काज प्रभावित है। अब यह रास्ता भी बंद हो गया है। इससे पैदल आने- जाने वाले भी यहां से नहीं गुजर पा रहे हैं। इससे उनका काम काज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पानी से जाने को मजबूर
बुजुर्ग ममता देवी ने बताया कि वह कपड़ा मार्केट की ओर घर में साफ- सफाई का काम करती है। इसलिए उन्हें दिन में तीन बार कपड़ा मार्केट में जाना पड़ता है। अंडर पास में पानी होने के कारण वह पैदल नहीं जा पाती। इसलिए वह लाइन पार करके ही दूसरी तरफ जाती थी। अब यह रास्ता बंद होने से उन्हें मजबूरन पानी से होकर ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज की जरूरत
दुकानदार नवीन गोयल ने बताया कि रोजाना यहां से स्कूली बच्चे भी जाते थे। अब दीवार बनने के कारण लोग मजबूरी में दीवार फांद रहे हैं। प्रशासन को एक ओवरब्रिज बनवाना चाहिए। जिससे लोगों को लाइन पार करने में परेशानी न हो।

दुकानदार नवीन गोयल

दुकानदार नवीन गोयल

दुकानदार नवीन गोयल

दुकानदार नवीन गोयल

दुकानदार नवीन गोयल

दुकानदार नवीन गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed