फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   the radar system of one ton camera will hit pin point

राडार सिस्टम पर एक टन के कैमरे से पिन प्वाइंट पर लगेगा अचूक निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
the radar system of one ton camera will hit pin point
अंबाला की धरती पर आज राफेल लैंड कर जाएंगे। एयरफोर्स स्टेशन पर तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। 3700 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाले 5 राफेल आने से न केवल एयर डिफेंस को मजबूती मिलेगी बल्कि विजिलेंस भी मजबूत हो जाएगा। परमाणु हथियार सहित तमाम हथियार को इसके माध्यम से लांच किया जा सकेगा। हथियारों की स्टोरेज के लिए छह महीने की गारंटी भी होगी। इन सभी सुविधाओं के अलावा राफेल में राडार सिस्टम पर एक टन के कैमरे की सुविधा उपलब्ध है। यही सुविधा इसे तमाम लड़ाकू विमानों से पूरी तरह से अलग करती है।
विज्ञापन

ऊंचाई से जमीन पर छोटे से छोटे लक्ष्य को भेदेगा राफेल
राडार सिस्टम पर एक टन के कैमरे की सुविधा होने के कारण इसका निशाना अचूक होगा। कैमरा इतना सेंस्टिव(संवेदनशील) है कि जमीन पर किसी भी छोटे केंद्र को इससे देखा जा सकेगा। साधारण शब्दों में यदि कहा जाए तो इससे मछली की आंख यानि पिन प्वाइंट पर आसानी से निशाना लगाया जा सकेगा। बता दें कि राफेल करीब 60 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इससे भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण को गति मिलेगी। बता दें कि अभी तक भारतीय वायुसेना का मिग विमान अचूक निशाने के लिए जाना जाता था था लेकिन राफेल का निशाना इससे भी ज्यादा सटीक होगा। इतना ही नहीं राफेल से 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भी भरी जा सकेगी।
विज्ञापन

निश्चित तौर पर इससे एयर डिफेंस को मजबूती मिलेगी। इतना ही नहीं इससे एयर विजिलेंस भी मजबूत होगा। क्योंकि राडर सिस्टम पर एक टन का बहुत ज्यादा सेंसिस्टव (संवेदनशील) कैमरा इसमें लगा है। इससे आकाश से जमीन पर छोटे से छोटे लक्ष्य को भी आसानी से भेदा जा सकेगा। यूं कहें कि मछली की आंख पर भी इससे निशाना आसानी से लगाया जा सकता है। परमाणु हथियार के अलावा तमाम हथियार इससे लांच किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण शर्मा, रिटायर्ड सार्जेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed