फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The project will get rid of the problem of water drainage

परियोजना से मिलेगी पानी निकासी की समस्या से मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The project will get rid of the problem of water drainage
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सैक्टर-21 हुड्डा अम्बाला शहर में 914 लाख रूपए की लागत से ह? - फोटो : Ambala
सेक्टर 21 में विधायक असीम गोयल ने दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 9 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनाए गए मलजल उपचार संयंत्र (एसटीपी) व 14 लाख रुपये की लागत से बनाई गई नव निर्मित सड़क शामिल है। यहां पहुंचने पर सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने कहा कि यह परियोजना सेक्टर-8, 9 व 10 के निवासियों के लिए एक जीवन रेखा का काम करेगा। सेक्टरों में पानी की निकासी के लिए जितनी भी परियोजनाएं बनाई गई हैं, उनमें यह एसटीपी प्रभावी रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह मांग सेक्टर वासियों की बहुत पुरानी थी। जिसे अब पूरा किया गया है। विधायक ने कहा कि आने वाले समय में बरसाती पानी की निकासी में यह एसटीपी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। एसटीपी के माध्यम से तीनों सेक्टरों के सीवरेज के पानी को यहां से ट्रीट कर आगे भेजा जाएगा, ताकि इस पानी का प्रयोग सिंचाई से संबंधित कार्यों के लिए किया जा सके।
विज्ञापन

वेस्ट मैनेजमेंट में निभाएगा अहम भूमिका
विधायक असीम गोयल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में हमने अच्छा स्थान हासिल किया है। वेस्ट मैनेजमेंट के नाते स्वच्छता के कार्य में आगे कार्य किया जाएगा। इस विषय के तहत नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, हुडा विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक लेकर समीक्षा करनी शुरू कर दी है। स्वच्छता के कार्य में हम सबको आगे आना होगा। समाज के सहयोग के बिना कोई भी कार्य को नहीं किया जा सकता। यह परियोजना भी वेस्ट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाएगी। यह एसटीपी एसबीआर टेक्नोलॉजी पर आधारित है और यह एक एकड़ में बनाया गया है। यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 5 एमएलडी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed