फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The problem increases with the temperature

Ambala News: तापमान के साथ बढ़ रही मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The problem increases with the temperature
अंबाला सिटी। तीन दिन से गर्म हवा और तेज धूप पसीने छुड़ा रही है। सोमवार को भी गर्मी ने बेहाल किया। गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक धूप में निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी के सीजन में अभी तक यह सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यह तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन

इसी तरह न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना कम है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन गर्म हवा चलने के आसार जताए हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिजली खपत 85 लाख यूनिट पर पहुंची : पांच जून तक बारिश और हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। जिससे ज्यादा गर्मी नहीं बढ़ी। 6 जून के बाद मौसम ने करवट ली और तापमान बढ़ गए। गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी 85 लाख यूनिट पर पहुंच गई। यह बिजली खपत तीन दिन में 22.97 लाख यूनिट बढ़ गई। सोमवार को सबसे ज्यादा शहर में 40 लाख, ग्रामीण क्षेत्र में 22 लाख यूनिट खपत हुई। अंबाला सर्कल में 150 मेगावाट से बिजली खपत एक दिन में ही 225 मेगावाट पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed