फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The prisoner tried to free his hand from the constable and also assaulted him.

Ambala News: बंदी ने सिपाही से हाथ छुड़ाने का किया प्रयास, मारपीट भी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
The prisoner tried to free his hand from the constable and also assaulted him.
अंबाला। सिटी कोर्ट परिसर में पेशी भुगतने के बाद एक बंदी ने भागने की नीयत से सिपाही से हाथ छुड़वाने का प्रयास करते हुए उससे मारपीट की। इसका खुलासा खुद सिपाही ने थाने में शिकायत देकर किया। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपी बंदी छावनी के प्रगति विहार निवासी हन्नी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैथल के तितरम गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह 4वीं आईआरबी में सिपाही पद पर है और इन दिनों पुलिस लाइन में तैनात है। 20 मार्च वह सेंट्रल जेल की गार्द के साथ बंदी व हवालातियों को लेकर सिटी कोर्ट परिसर में गया था। इसमें अंबाला कैंट के प्रगति विहार मिल के पीछे रहने वाला हन्नी भी था। जिस पर थाना महेश नगर में 7 नवंबर 2023 को स्नेचिंग का मुकदमा दर्ज हुआ था। हवालाती की एएसजी अंबाला राजन वालिया की कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद वह दोपहर को उसे वापस लेकर कोर्ट नंबर 1 के सामने बक्शी खाना के पास पहुंचा तो हन्नी ने कहा कि उसको छोड़ दो लेकिन उसे नहीं छोड़ा। इतने में भागने की नीयत से उसने हाथ छुड़वाने का प्रयास किया और हाथापाई करने लगा। आरोपी ने उसे धमकाते हुए बोला कि छोड़ दो वरना जान से मार दूंगा। तभी आरोपी को बक्शी खाना में बंद करवाया और सिटी नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद थाने में अंबाला सिटी थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed