फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The political mercury was rising every hour, sweat was breaking out

Ambala News: हर घंटे चढ़ता गया सियासी पारा, छूट रहे थे पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The political mercury was rising every hour, sweat was breaking out
अंबाला। अंबाला लोकसभा की मतगणना को लेकर मंगलवार को उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही और मतदान के हर घंटे सियासी पारा चढ़ता गया। यह मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया और कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के बीच था। हालांकि पहले राउंड में ही वरुण ने बंतो कटारिया के मुकाबले बढ़त कायम कर ली थी जो दिन के तापमान के साथ ही बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

इस दौरान कभी पंचकूला, कालका, यमुनानगर, अंबाला सिटी और कैंट से भी बढ़त ऊपर-नीचे होती रही। बावजूद इसके मतों का अंतर हजारों तक पहुंच गया। वहीं मतदान केंद्र पर भी दोनों प्रत्याशियों के नुमाइंदे टकटकी लगाए कंप्यूटर स्क्रीन के आगे बैठे रहे। जैसे ही मतगणना केंद्र से कोई कागज बाहर आता था तो सभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के आंकलन में जुट जाते थे।
विज्ञापन

अंबाला की चार विधानसभाओं के लिए अंबाला कैंट में चार मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इसमें रिवर साइड डीएवी साइड में मुलाना विधानसभा, एसडी कॉलेज में अंबाला कैंट विधानसभा, बीपीएस प्लेनेटोरियम में नारायणगढ़ और सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर में अंबाला सिटी विधानसभा मतदान केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चली मतगणना
सुबह 9.30 बजे तक मतगणना के कांग्रेस के वरुण चौधरी को 63564 वोट, भाजपा की बंतो कटारिया को 45122, बसपा पवन रंधावा को 2239, जजपा किरण पुनिया को 598 और इनेलो के गुरप्रीत सिंह को 644 वोट मिले। एक घंटे बाद सुबह 10.30 बजे वरुण चौधरी 69513 व बंतो कटारिया 47923,10.30 बजे वरुण चौधरी 83658 व बंतो कटारिया 59862, सुबह 11 बजे वरुण चौधरी 98118 व बंतो कटारिया 70676, सुबह 11.30 बजे वरुण चौधरी 150741 व बंतो कटारिया 124066, 12 बजे वरुण चौधरी 169177 व बंतो कटारिया, दोपहर 2 बजे कांग्रेस के वरुण चौधरी को 533374 व भाजपा की बंतो कटारिया को 509998 वोट और अंतिम चरण में वरुण चौधरी को 6636457 और बंतो कटारिया को 614621 वोट मिले। इस कारण अंबाला लोकसभा की सीट कांग्रेस के वरुण चौधरी ने 49 हजार 36 वोट अधिक प्राप्त करके जीत दर्ज की।

मतगणना केंद्रों पर डटे रहे प्रत्याशी
जैसे-जैसे चार विधानसभा केंद्रों पर मतगणना चल रही थी, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के भी गर्मी में पसीने छूट रहे थे। एक तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी जहां एसडी कॉलेज में डटे रहे तो वहीं, भाजपा प्रत्याशी पंचकूला में डटी रहीं। इसी प्रकार अन्य प्रत्याशी भी अपने मतगणना केंद्रों पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed