फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The person who broke the chain during Shrimad Bhagwat Katha turned out to be from Meerut.

Ambala News: श्रीमद्भागवत कथा में चेन तोड़ने वाले मेरठ के निकले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The person who broke the chain during Shrimad Bhagwat Katha turned out to be from Meerut.
अंबाला। श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 29 अप्रैल को चार चेन चुराने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने मेरठ के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। इनकी पहचान मेरठ निवासी संदीप व फिल्लौर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों से पुलिस ने सोने की चार चेन भी बरामद कर ली है, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये हैं। जांच में सामने आया है कि यह एक पारिवारिक गिरोह है, जिसमें भाई-बहन मिलकर अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए अंबाला के गोबिंद नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का प्रचार देखा था। भारी भीड़ होने के अनुमान होने पर मेरठ से बस में सवार होकर अंबाला पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी वापस मेरठ भाग गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed