{"_id":"00b467048e9d60e66ad5dae780f85ed1","slug":"the-passenger-travelling-hanging-doors-to-sit-on-the-roofs-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजों पर लटककर, छतों पर बैठने कर की यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजों पर लटककर, छतों पर बैठने कर की यात्रा
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग शनिवार को भी करीब आठ घंटे बंद रहा। बराड़ा और केसरी स्टेशन के बीच एक लिमिटेड हाईट सब-वे के निर्माण के कारण रूट को बंद रखा गया था।
रेलवे ने इस रूट पर सुबह मेगा ब्लॉक लिया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। शाम को मेगा ब्लॉक हटने के बाद रेल यातायात सुचारु रहा।
रेलवे ने शनिवार सुबह आठ बजकर पैंतालीस मिनट पर अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग बंद कर दिया। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली दो पैंसेजर ट्रेन अप-डाउन रद हो गई, जबकि नौ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद कर दिया गया। छह ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। कुछ ट्रेनों को रेगुलट भी किया गया।
इस रेल यातायात के डिस्टर्ब होने की वजह से यात्रियों को भी बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, स्टेशन पर भी लांग रूट के यात्रियों को बैठकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। गर्मी में वे भी परेशान रहे।
विज्ञापन
बसों पर लटककर गए यात्री
रेलवे के मेगा ब्लॉक की वजह से यात्रियों की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी। सहारनपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा। बस कम होने के कारण यात्रियों को मजबूरन दरवाजों पर लटककर और छतों पर बैठककर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ इतनी अधिक थी कि बसों में सीट पाने के लिए लोग खिड़कियों पर लटक गए और फिर बसों में घुसे।
ऐसे हालात में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की हालत बहुत ज्यादा खराब रही। स्थानीय महिला सीमा, रीटा कौशल, सुनैना वर्मा और किम्मी ने बताया कि उन्हें यमुनानगर तक जाना था, लेकिन बसों की हालत देखकर हिम्मत नहीं हो पाई। उन्हें यहां बसों की इंतजार करते दो घंटे हो गए है।
जो बस आती है, उस पर यात्री रुकने से पहले ही लटकने लगते हैं। दो मिनट में ही बस फुल हो जाती है। उन्होंने बताया कि यदि थोड़ी देर और बस नहीं मिली, तो वे लौट जाएंगे। शाम को मेगा ब्लाक खुलने के बाद रेल यातायात सुचारुहो गया।