{"_id":"629128269a975876505b1dd1","slug":"the-operator-did-not-distribute-wheat-supply-of-depot-stopped-ambala-news-knl1096167106","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक ने नहीं किया गेहूं का वितरण, डिपो की सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक ने नहीं किया गेहूं का वितरण, डिपो की सप्लाई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। उपभोक्ताओं को गेहूं न मिलने की शिकायतों के बाद विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने डिपो संचालक रायवाली की सप्लाई बंद कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को अन्य डिपो से राशन लेने के लिए कहा है। वहीं, विभाग को डिपो संचालक के जवाब का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि अगर डिपो संचालक संतुष्टि भरा जवाब नहीं दे पाया तो उसकी मान्यता रद्द की जा सकती है।
बता दें कि गांव श्यामडू से नौ कार्ड धारकों ने शिकायत दी थी कि डिपो संचालक ने फरवरी और मार्च में गेहूं नहीं बांटा। वहीं, गांव खेड़ा गन्नी के पांच कार्ड धारकों ने भी शिकायत दी है। ऐसे ही तीसरी शिकायत में रायेवाली के दलीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें भी फरवरी माह का गेहूं नहीं मिला है। चौथी शिकायत में रमेश ने बताया कि उन्हें भी एक महीने का गेहूं नहीं मिला। इसके अलावा अन्य कई कार्ड धारकों ने गेहूं न मिलने की बात कही है।
इसके बाद विभाग की टीम ने अपने तौर पर जांच की तो गेहूं न बांटने की बात सामने आई। इसकी पुष्टि लिखित तौर पर करीब 20 लोगों ने की है। डीएफएससी निशांत राठी ने बताया कि वन नेशन वन कार्ड के तहत कोई भी उपभोक्ता किसी भी डिपो से राशन ले सकता है। इस कारण राशन लेने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।