फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number of voters increased in the city assembly constituency

Ambala News: सिटी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
The number of voters increased in the city assembly constituency
अंबाला। पांच अक्टूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव हाेंगे। प्रदेश के 22 जिलों के कुल 90 विधानसभा हलकों में केवल एक-एक विधानसभा क्षेत्र ऐसा है जहां मतदाता संख्या पांच लाख एवं चार लाख से ऊपर है जबकि तीन विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां मतदाताओं की संख्या तीन लाख से ऊपर हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि अंबाला जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में आठ लाख 88 हजार 501 मतदाता हैं जो संख्या चार माह पूर्व लोकसभा आम चुनाव दौरान आठ लाख 76 हजार 578 मतदाता थी।
विज्ञापन

इस प्रकार जिले में मतदाताओं की संख्या पिछले चार माह में 11 हजार 923 बढ़ गई है। चार विधानसभा हलकों में सबसे अधिक मतदाता संख्या अंबाला शहर विधानसभा हलके में दो लाख 62 हजार 847 है, जो संख्या चार माह पूर्व अर्थात 18वीं लोकसभा आम चुनाव में दो लाख 57 हजार 33 थी। इस प्रकार बीते चार माह में अंबाला शहर विधानसभा हलके में 5 हजार 814 मतदाता बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में अंबाला शहर हलके में 648 सर्विस मतदाता, 20 ट्रांसजेंडर, 25 ओवरसीज (एनआरआई) और 1831 दिव्यांग मतदाता हैं। जिले में 271 मतदान केंद्र हैं। इसी प्रकार अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 2 लाख 7 हजार 146 है। जो संख्या चार माह पूर्व दो लाख दो हजार 445 थी। इस प्रकार बीते चार माह में कैंट में चार हजार 701 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट हलके में 875 सर्विस मतदाता, 11 ट्रांसजेंडर, 19 ओवरसीज जबकि 1321 दिव्यांग मतदाता है। कैंट हलके में 214 मतदान केंद्र हैं। वहीं, जिले के नारायणगढ़ विस हलके में एक लाख 93 हजार 176 मतदाता हैं जो संख्या चार माह पूर्व लोकसभा चुनाव के दौरान एक लाख 92 हजार 168 थी। इस प्रकार गत चार माह में यहां एक हजार आठ मतदाता बढ़े हैं।

नारायणगढ़ हलके में मौजूदा तौर पर 1222 सर्विस मतदाता, नौ ट्रांसजेंडर, चार ओवरसीज एवं 1167 दिव्यांग मतदाता हैं। नारायणगढ़ में 219 मतदान केंद्र हैं। मुलाना (अनुसूचित जाति आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 25 हजार 332 मतदाता हैं जो संख्या गत लोकसभा आम चुनाव में दो लाख 24 हजार 932 थी। जिस कारण गत चार माह में चार सौ मतदाता बढे हैं। वर्तमान में मुलाना हलके में 1214 सर्विस मतदाता, तीन ट्रांसजेंडर, चार ओवरसीज जबकि 1965 दिव्यांग मतदाता हैं। मुलाना में 264 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed