{"_id":"67c35501a9292fe7a0023944","slug":"the-number-of-cold-and-cough-patients-has-increased-due-to-the-weather-stay-away-from-cold-things-ambala-news-c-36-1-ame1006-138471-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: माैसम से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से रहें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: माैसम से बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज, ठंडे पदार्थों से रहें दूर
विज्ञापन
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में आए दिन सर्दी खांसी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ओपीडी कम होने के बाद भी मेडिसन चिकित्सकों के पास मरीजों की भरमार हो रही है।
चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण लोग ठंडे पदार्थों का सेवन शुरू कर देते हैं। ऐसे में गले और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को भी सिटी के नागरिक अस्पताल में 800 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। जिनमें से 100 से अधिक मरीज सर्दी, खांसी व गले की समस्या के ही थे।
बच्चों को पहनाएं गर्म कपड़े
बाल रोग चिकित्सक डॉ. शुभ ज्योति प्रकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना बहुत जरूरी होता है। कई अभिभावक तापमान में बढ़ोतरी के कारण बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना बंद कर देते हैं। इसी कारण बच्चों को ठंड जल्दी लग जाती है। इसलिए फिलहाल बच्चों को गर्म कपड़े ही पहनाने चाहिए।
विज्ञापन
ठंडी चीजों से बनाएं दूरी
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ नेहा ने बताया कि ओपीडी में कई मरीज ऐसे हैं, जिन्हें गले में खुजली संबंधी समस्या देखने को मिल रही है। रोजाना 80 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया लोग अभी से ठंडी चीजों का सेवन शुरू कर देते हैं। इसी कारण गले में खुजली की समस्या हो जाती है। इसलिए फिलहाल ठंडी चीजों से दूरी बनाएं रखें। रात के समय भी अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।