फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The nuances of football were taught in the training camp

Ambala News: प्रशिक्षण कैंप में सिखाई फुटबॉल की बारीकियांं

Sat, 06 Jun 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The nuances of football were taught in the training camp
रॉबर्ट पेवेलियन मैदान में फुटबॉल मुकाबले से पहले ​खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए पूर्व ​खिलाड़ी - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
अंबाला। कैंट के रॉबर्ट पवेलियन मैदान में चल रहे निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण कैंप के दौरान मैत्री मुकाबला हुआ। इस मैच में अलग-अलग स्कूलों के छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो अलग-अलग टीमें बनाकर मैदान में उतारा गया। इस दौरान कई पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे। उन्होंने उभरते बाल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पूर्व खिलाड़ियों ने मैच के बाद छात्रों को फुटबॉल की बारीकियांं और खेल के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि मैदान पर तकनीक, तालमेल और अनुशासन के साथ कैसे बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
विज्ञापन

रॉबर्ट पवेलियन मैदान में यह कैंप फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से लगाया गया है। संयुक्त सचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवाओं और बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस निशुल्क कैंप का संचालन किया जा रहा है। समर कैंप के प्रति बच्चों में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है और रोजाना विभिन्न स्कूलों के करीब 70 छात्र इस कैंप में शामिल होकर फुटबॉल की बारीकियां सीख रहे हैं। आने वाले दिनों में ऐसे ओर भी मैत्री मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed