फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The name of Ram is the treasure of happiness and prosperity: Purnanand Giri

राम नाम ही सुख-समृद्धि का खजाना : पूर्णानंद गिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The name of Ram is the treasure of happiness and prosperity: Purnanand Giri
मोहड़ा स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में चल रहा श्री रामचरित मानस पाठ । प्रवक्ता
- मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मोहड़ा स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में श्री रामचरित मानस पाठ का किया जा रहा है। रोजाना आठ-आठ घंटे चलने वाला यह त्रिदिवसीय पाठ तीन दिन तक चलेगा। इसका समापन एक जून को होगा। पाठ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी पूर्णानंद गिरी महाराज ने राम नाम की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम की महिमा अपार है और यह सदा मंगल करने वाली है। राम नाम ही जीवन में सुख-समृद्धि का असली खजाना है।

उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के बाद माता पार्वती ने भगवान शिव से कहा था कि श्रीराम कथा सुनकर उनके सभी संशय दूर हो गए हैं और प्रभु के प्रति दृढ़ भक्ति उत्पन्न हुई है। स्वामी कहा कि प्रभु श्रीराम इस सृष्टि के कण-कण में व्याप्त हैं और तीनों लोकों व चारों धामों में उन्हीं का नाम गूंज रहा है। मंगलोत्सव के दौरान ब्राह्मणों की देखरेख में रुद्राभिषेक भी किया गया। ब्राह्मणों ने ज्योतिषीय महत्व बताते हुए कहा कि जिस मनुष्य की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष हो, राहु की महादशा या राहु में शनि की अंतर्दशा चल रही हो, उन्हें रुद्राभिषेक अवश्य करवाना चाहिए। इससे राहु और शनि जनित कष्ट शांत होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed