फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The murder accused was absconding for six months, the family members caught him

Ambala News: हत्यारोपी छह माह से था फरार, परिजनों ने पकड़ाया

Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The murder accused was absconding for six months, the family members caught him
अंबाला। हत्या के मामले में नामजद आरोपी की छह माह बाद गिरफ्तारी का रोचक मामला सामने आया है। जिस आरोपी की पुलिस जगह-जगह तलाश कर रही थी, उस आरोपी को मृतक के परिजनों ने अंबाला सिटी बलदेव नगर पुल के पास घूमते पाया और मुस्तैदी दिखाते हुए इलाका पुलिस को बुलाकर पकड़ा दिया।
विज्ञापन

यह मामला मुलाना थाना के अधीन आने वाले घेलड़ी गांव का है। 16 नवंबर को खेत में झगड़े के दौरान ज्वलनशील पदार्थ डालकर हेमंत कुमार को आग लगाने का आरोप था। पूरी तरह झुलसे हेमंत ने 11 दिन बाद चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में नामजद प्रदीप को पुलिस ने उसी समय काबू कर लिया था । लेकिन ओमदत्त तभी से फरार चल रहा था। शनिवार आरोपी को मुलाना थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे रजत ने बताया कि एक रिश्तेदार ने सिटी के बलदेव नगर पुल के पास आरोपी को घुमते हुए देखा था। सूचना पाकर वह और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को पकड़वाया था। पहले तो आरोपी को बलदेव नगर चौकी ले गए थे, जहां पर संबंधित की एफआईआर दिखाकर पुलिस को विश्वास दिलवाया। करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस ने संबंधित मुलाना थाना पुलिस से संपर्क कर उन्हें आरोपी को सौंपा। रजत ने बताया कि आरोपी जंडली में ही रहता था। पुलिस का दावा था कि कई बार दबिश दी थी लेकिन आरोपी नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

दरअसल, मुलाना थाना पुलिस ने पहले गंभीर रूप से झुलसे हेमंत की शिकायत पर दोनों आरोपी प्रदीप व ओमदत्त पर मामला दर्ज किया था। उस समय हेमंत ने बताया था कि 16 नवंबर की सुबह वह खेत में बिजाई बरसीन को देखने के लिए बाइक पर गया था। रासते में एक साथी सतीश कुमार भी बाइक पर बैठ गया था। जब वह बरसीन देख रहा था तो आरोपी प्रदीप कुमार व ओम दत्त ने पुरानी रंजिश के चलते पकड़ लिया। इस बीच घर में पत्नी को फोन कर बता दिया था कि उसके किसी अनहोनी का अंदेशा है। इतने में वह आरोपियों की चंगुल से छुटकर गांव की तरफ भागने के लिए मुड़ा तो गिर गया था। तभी आरोपियों ने कोई ज्वलनशील पदार्थ ऊपर गिराकर आग लगा दी थी। झुलसी अवस्था में उसे छोड़कर फरार हो गए थे। हालांकि 11 दिन घायल हेमंत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
वर्जन
बलदेव नगर पुल के नीचे से परिजनों ने आरोपी को पकड़वाया था। आरोपी ओम दत्त के खिलाफ मुलाना थाना में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था, इसलिए संबंधित थाना पुलिस को बुलाकर आरोपी को उन्हें सौंप दिया गया था।

एसआई अमित कुमार, बलदेव नगर चौकी इंचार्ज
वर्जन

बलदेव नगर चौकी से हेंडओवर होने के बाद आरोपी ओम दत्त को शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103-1, 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।
एसआई बलकार सिंह, थाना प्रभारी मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed