{"_id":"636809d6b696cf3c136c18f1","slug":"the-mother-daughter-returned-from-delhi-in-the-car-controlled-with-520-grams-of-smack-the-driver-also-caught-ambala-news-knl126666794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में दिल्ली से लौटी मां-बेटी 520 ग्राम स्मैक सहित काबू, चालक भी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में दिल्ली से लौटी मां-बेटी 520 ग्राम स्मैक सहित काबू, चालक भी पकड़ा
विज्ञापन
अंबाला। सीआईए-2 की टीम ने अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित कुष्ठ आश्रम के पास से कार में दिल्ली से आ रही मां-बेटी और चालक को काबू कर लिया। तलाशी में उनके पास से 520 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। महिला की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी कुक्की और उसकी बेटी कोमल के रूप में हुई। वहीं कार चालक हिमाचल के ऊना निवासी सेवक है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सीआईए-2 की टीम अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कुष्ठ आश्रम छावनी के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि डेहा कॉलोनी मां-बेटी स्मैक बेचने का धंधा करती हैं। मां-बेटी अपनी होंडा सिटी गाड़ी में चालक सेवक के साथ दिल्ली से स्मैक खरीद सिटी में सप्लाई करेंगी। हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश ने बताया कि सीआईए टीम ने कुष्ठ आश्रम के पास नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार की उपस्थिति में पहले चालक सेवक की तलाशी ली।
उसके पास से दो हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल बरामद किया। जब महिला पुलिस कर्मी ने कोमल की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक मोबाइल, 1200 रुपये और 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उसकी मां कुक्की की तलाशी लेने पर 800 रुपये और 260 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पड़ाव थाना में धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।