फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The MLA inaugurated the road built at a cost of Rs 14.42 lakh

14.42 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the road built at a cost of Rs 14.42 lakh
अंबाला सिटी। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के नजदीक पीर बाबा दरगाह से कैंटीन तक 14.42 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का विधायक असीम गोयल ने वीरवार को उद्घाटन किया। यहां पहुंचने पर बार एसोसिएशन के प्रधान दिलबाग सिंह व अन्य अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। बार एसोसिएशन द्वारा बार रूम में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विधायक असीम गोयल ने कहा कि अधिवक्ता दूसरों को रास्ता दिखाने का काम करते हैं। एसोसिएशन से संबंधित बनी टीम बार के कार्यों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है जोकि सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के प्रधान द्वारा बार से संबंधित कुछ समस्याओं के बारे में उन्हें मांगपत्र सौंपा गया है। मांगपत्र में ट्रिपल हॉल का निर्माण, वाटर कूलर, बस क्यू शेल्टर, बैंच की सुविधा के साथ-साथ अन्य मांगें शामिल हैं। विधायक ने कहा कि इन सभी मांगों को पूरा करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान दर्शन कुमार, सुमित जैन, विकास राठी, राजेश अत्री, बलदेव, एडवोकेट संदीप सचदेवा, सुच्चा सिंह, दलजीत पूनिया, आकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed