फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants took away the mobile and four thousand from the street vendor

Ambala News: रेहड़ी लगाने वाले से मोबाइल और चार हजार ले उड़े बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the mobile and four thousand from the street vendor
अंबाला। सिटी नई सब्जी मंडी से वापस लौट रहे व्यक्ति से चार बदमाशों ने मारपीट कर चार हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। जब तक व्यक्ति ने शोर मचाया तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिटी की पुरानी घास मंडी निवासी श्याम सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे नई सब्जी मंडी से सब्जी खरीद अपनी रेहड़ी लेकर जा रहा था। वह नेशनल हाईवे के सर्विस रोड के पास पहुंचा तो एक युवक ने उससे बीड़ी मांगी। उसने मना किया तो तीन युवक और आ आए। चारों युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौज की। इसमें उसको मामूली चोटें आईं। युवक उसकी जेब से जबरदस्ती चार हजार रुपये और मोबाइल निकाल कर ले गए। पुलिस के दी शिकायत में बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम विशाल और नितिन ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed