फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants took away the bag of the woman who returned with clothes from Taylor

टेलर से कपड़े लेकर लौटी महिला का बैग छीनकर ले गए बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the bag of the woman who returned with clothes from Taylor
अंबाला। टेलर से कपड़े लेकर घर लौटी महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार हो गए। करीब पांच दिन पूर्व की यह घटना इंद्रपुरी, कैंट में महिला के घर के बाहर हुई। बैग में नकदी, सोने की बालियां और अन्य दस्तावेज थे। पांच दिन पूर्व की घटना में महेशनगर थाने में बाइक सवार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश के लिए सीआईए और साइबर टीमें मिलकर काम कर रही हैं। इंद्रपुरी, कैंट के तरुण गर्ग के अनुसार 20 जुलाई दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह टेलर से कपड़े लेकर घर लौट रही थी। बाइक पर सवार दो लड़के पीछे आते दिखे तो किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसने कानों में डली बालियां उतारकर बैग में डाल ली। जब घर के गेट पर पहुंची तो उनमें से एक लड़का उतरकर आया और बैग छीनकर भाग गया। घर में लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाश दिखे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed