फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The message of surrender was misguided, the wait continued

Ambala News: आत्मसमर्पण करने का संदेश किया गुमराह, होता रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
The message of surrender was misguided, the wait continued
मृतक गौरव उर्फ गोलू की फाइल फोटो
अंबाला। नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू के अपहरण के बाद हत्या की पांच दिन बाद भी गुत्थी अनसुलझी है। पुलिस की तरफ से कार मालिक अश्वनी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

उधर, आरोपी भी परिजनों को मैसेज भेजकर खुद के बेगुनाह होने की बात कहते हुए जल्द ही सरेंडर करने की बात कर गुमराह कर रहा है। बताया जाता है कि आरोपी ने परिजनों को पहले रविवार और फिर सोमवार सरेंडर करने की बात कहीं थी। पुलिस दोनों ही दिन पूरी तरह से अलर्ट थी। ऐसे में पुलिस अश्वनी के संपर्क में आने वालों के अलावा परिजनों पर भी नजर बनाए हुए है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि कार मालिक को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सरेंडर करने की बात पर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। अश्वनी के काबू आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। बता दें कि छावनी के दूधला मंडी में पांच अप्रैल की सुबह होंडा सिटी गाड़ी की डिग्गी में रखे सूटकेस से नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का शव मिला था। गौरव तीन अप्रैल की दोपहर को ही घर से लापता हो गया था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अप्रैल को उनके पास शाम के समय फिरौती भरा पत्र आया था। पुलिस संग मिलकर पत्र में लिखी जगह में भी पुलिस संग पहुंचे थे, लेकिन कोई किडनैपर नहीं आया। इस बीच परिजनों के संग ही फरार होने वाला कार का असल मालिक अश्वनी भी साथ था। पांच अप्रैल की सुबह शव मिलने के बाद से अश्वनी मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed