फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The mercury dropped after the rain, the weather turned cold during the day as well as at night.

Ambala News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, रात के साथ दिन में भी ठंडा हुआ मौसम

Fri, 07 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped after the rain, the weather turned cold during the day as well as at night.
अंबाला जगाधरी मार्ग पर गुजरते वाहन। संवाद
अंबाला सिटी। बारिश होने के बाद रात के साथ ही दिन का तापमान भी ठंडा होने लगा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 14.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बारिश के बाद ही गुरुवार को एक्यूआई भी 203 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। 9 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed