फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The meeting of the house ended without passing any agenda

हर वार्ड के लिए होगी फोगिंग मशीन की खरीद, गोशाला को गोवंश संवर्धन के लिए दिया जाए फंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The meeting of the house ended without passing any agenda
अंबाला शहर के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व पार्षद। - फोटो : Ambala
नगर निगम के सदन की बैठक बिना कोई एजेंडा पास हुए ही समाप्त हो गई। इस बैठक में हर वार्ड के लिए फोगिंग मशीन की खरीद और निगम क्षेत्र के लिए खेल स्टेडियम की योजना के अलावा बेसहारा गोवंश संवर्धन के लिए गोशालाओं को फंड देने की योजना पर सहमति बनी। कई को अगली बैठक में विचार करने के लिए रख दिया गया। इस दौरान मेयर ने जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत भवन में हाउस की तीसरी बैठक में 20 में से 18 पार्षद मौजूद रहे। वहीं दो मनोनीत पार्षद भी बैठक में शामिल हुए और उन्होेंने शपथ ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कार्यवाही को आरंभ किया। इस दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा समेत ईओ जरनैल सिंह ने गत बैठक में अधूरी रह गई कार्रवाई को आगे जारी रखते हुए पुराने मुद्दों को पढ़ा। इस दौरान कई नई बातों पर सहमति बनी तो कई बातों को अगली बैठक में विचार करने के लिए रख दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सामुदायिक भवन के लिए नगर निगम के एक कर्मचारी राजेंद्र मेहता को अधीक्षक नियुक्त किया गया और सामुदायिक भवन के सुधार करने का निर्णय लिया गया। अंत में बिना कोई एजेंडा पास हुए बैठक समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पार्षद रहे बैठक में मौजूद
वार्ड नंबर 1 से जसबीर सिंह, वार्ड नंबर 2 से फकीर चंद, वार्ड नंबर 3 से मनीष आनंद, वार्ड नंबर 4 से विजय कुमार, वार्ड नंबर 5 से राजेश मेहता, वार्ड नंबर 6 से अर्चना छिब्बर, वार्ड नंबर 7 से मोनिका मल, वार्ड नंबर 8 से मीना, वार्ड नंबर 9 से मेघा गोयल, वार्ड नंबर 10 से मिथुन वर्मा, वार्ड नंबर 11 से राजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 13 से यतिन बंसल, वार्ड नंबर 15 से शोभा सिंह, वार्ड नंबर 16 से हितेष जैन, वार्ड नंबर 17 से राणो देवी, वार्ड नंबर 18 से सरदूल सिंह, वार्ड नंबर 19 से राकेश कुमार और वार्ड नंबर 20 से प्रीति सूद शामिल रहीं। इसके अलावा मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा व सुरेश सहोता मौजूद रहे।
मुख्य मुद्दे जिनकी हुई पुष्टि और पार्षदों ने रखे विचार
बैठक में नहीं पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेयर ने जताई आपत्ति
बैठक में केवल नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी ही मौजूद रहे। इसके अलावा किसी भी अन्य विभाग से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बैठक में नहीं आया। इस बात को लेकर मेयर ने आपत्ति जताई और अगली बार से मुख्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक में शामिल करने के लिए आयुक्त को कहा। क्योंकि बैठक के दौरान केवल नगर से जुड़े ही नहीं बल्कि अन्य विभागों से जुड़े मुद्दे भी शामिल होते हैं। ऐसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए ही बैठक में अन्य अधिकारियों को शामिल होने के लिए कहा जाता है।
पार्कों के रख रखाव के लिए मिलेंगे 3 रुपये
नगर निगम की ओर से पार्कों के रख रखाव के लिए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से 1.5 रुपये दिए जाते थे। इसे बढ़ाकर 3 रुपये कर कर दिया गया। मगर इस बीच पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि पार्कों के रख रखाव के लिए पांच रुपये दिए जाएं पर निगम पर अधिक आर्थिक बोझ की बात करते हुए इस पर सहमति नहीं बनी। अब पार्कों के रख-रखाव के लिए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से एसोसिएशन को 3 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही कहा कि जिन भी पार्कों के रख रखाव के लिए एसोसिएशन नहीं बनी है वहां के पार्षद जल्द ही एसोसिएशन बनवाएं।
नहीं है कर्मचारियों को रखने का कोई अधिकार
बैठक में निगम में से निकाले गए 16 कर्मचारियों का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया। इस दौरान पार्षद मिथुन वर्मा ने इस मुद्दे को उठाते हुए बताया की 16 में से केवल 4 कर्मचारियों को ही दोबारा रखा गया है। बाकी बचे हुए कर्मचारियों को भी जल्द रखा जाए। इस पर नगर निगम आयुक्त ने साफ शब्दों के कहा कि उनके पास कर्मचारियों को रखने की कोई भी शक्ति नहीं है। यह सारा कार्य निदेशालय की ओर से ही होता है। इसीलिए कर्मचारियों को दोबारा रखना उनके हाथ में नहीं है।
पार्षद बोले हमें नहीं मिली कॉपी
पुराने एजेंडों की पुष्टि के दौरान सीवरेज, अमरूत योजना, नव निर्मित चौकों के खर्च आदि पर जांच कमेटी बनाने व उसकी रिपोर्ट पार्षदों को देने की बात कही। मगर पार्षदों ने बताया कि उनके पास अभी तक निगम की ओर से रिपोर्ट की कॉपी नहीं दी गई है। इस पर आयुक्त ने जल्द ही सभी पार्षदों को रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
सफाई कर्मचारियों की कमी व अदला बदली का फिर उठा मुद्दा
पार्षदों ने कहा कि उनके क्षेत्र में अभी कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इस कारण सभी पार्षदों को सफाई व्यवस्था बनाने को लेकर परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा की दूसरी बैठक में भी यहीं मुद्दा उठा था और तीसरी बैठक में भी यहीं मुद्दा रहा। मगर अभी तक उनकी इस समस्या का हल नहीं हुआ है। इस पर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों की बैठक बुलाते हुए सफाई कर्मचारियों को सही तरीके से बांटने कार्य करेंगे और साथ ही जल्द ही रात की सफाई के लिए अतिरिक्त टेंडर निकालने की भी बात कही।
नहीं हुआ सेनिटाइजर व केमिकल खरीद के घोटाला
कोरोना काल में नगर निगम द्वारा खरीदे गए सैनिटाइजर केमिकल की रिपोर्ट को लेकर जब पार्षद ने मुद्दा ने उठाया तो आयुक्त ने आश्वासन दिया कि अभी तक उन्होंने भुगतान नहीं किया है। अगर किसी पार्षद को अभी भी आपत्ति है तो वह सीधे आयुक्त से मिल सकता है। जिन्हें सभी फाइल दिखाई जाएगी कि इसमें किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है।
रस्म पगड़ी और बीपीएल परिवार को सामुदायिक भवन में कार्यक्रम के लिए देने होंगे केवल 5100 रुपये
रस्म पगड़ी की प्रक्रिया करने व बीपीएल परिवार को किसी भी तरह का कार्यक्रम करने के लिए अगर सामुदायिक भवन का कार्य करना है तो उसे केवल 5100 रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों को कार्यक्रम के लिए 13 हजार और 10 हजार रुपये देने होंगे। वहीं जिन सामुदायिक भवनों की स्थिति खराब है उनकी आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी है, इससे कि उन सभी का सुधार किया जा सके। साथ ही आयुक्त ने इसके लिए नगर निगम के कर्मचारी राजेंद्र मेहता को सामुदायिक भवन से संबंधित शिकायत आदि के लिए अधीक्षक नियुक्त किया गया।
हर वार्ड को मिलेगी एक फोगिंग मशीन
पार्षदों द्वारा डेंगू की रोकथाम में प्रयोग होने वाली फोगिंग मशीन की कमी भी इस बार देखने को मिली थी। इसी कमी को दूर करने के लिए पार्षदों ने निगम से प्रत्येक वार्ड के लिए एक फोगिंग मशीन खरीदने की मांग की है। इस पर निगम आयुक्त ने सहमति जताते हुए इस कार्य को करने के लिए कहा है। साथ ईओ को इसे अपने आप जोड़ते हुए जल्द ही इस पर कार्य करने के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के रोचक किस्से
जब भाजपा पार्षद को पनीर देने पहुंच गए विजय चौधरी
जिस समय अभी मनोनीत पार्षद के शपथ लेने को लेकर माहौल गर्माया हुआ था। उसी समय भाजपा पार्षद चाय का समय बोलते हुए बाहर जाने लगे। इसी बीच पनीर लेकर बैठक में पहुंचे पार्षद विजय चौधरी ने भाजपा पार्षद की ओर से पनीर बढ़ा दिया और चाय के साथ लेने की बात कहीं। मगर, भाजपा पार्षद ने वह पनीर नहीं लिया। जब सभी भाजपा पार्षद बाहर से अंदर बैठक स्थल पर आए तो उन्होंने पार्षद विजय चौधरी द्वारा पनीर देने की बात पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर पार्षद विजय चौधरी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि वह पनीर देने पर नाराज हो जाएंगे।

पत्रकारों की एंट्री पर लगा बैन
पहली बैठक के बाद यह तीसरी बैठक है जब हाउस की बैठक में पत्रकारों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। पहली बैठक में एजेंडा पास कर सभी पत्रकारों को बैठक में बैठने की सहमति दी गई थी। इसके बाद दूसरी बैठक में किसी भी तरह की रोक टोक नहीं हुई। मगर तीसरी बैठक में अधिकतर पत्रकारों को सदन में आने से रोक दिया। इस कारण पंचायत भवन में आयोजित बैठक में काफी देर तक माहौल गर्माया रहा। जब बाद में पत्रकारों को एंट्री मिली उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed