फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children make attractive jewelry boxes for their mothers

Ambala News: बच्चों ने बनाए माताओं के लिए आकर्षक ज्वेलरी बॉक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Children make attractive jewelry boxes for their mothers
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में करवाचौथ के उपलक्ष्य में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ज्वेलरी बॉक्स सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न रंगों और डिजाइनों से सुंदर ज्वेलरी बॉक्स तैयार किए, जिन्हें वे अपनी माताओं को उपहार स्वरूप भेंट करेंगे। प्राचार्या विपुला अरोड़ा ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन


मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरे कला के रंग
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 23 छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतियोगिता में मेहंदी प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम
विज्ञापन

छात्राओं ने पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों की मनमोहक मेहंदी रचाई। प्राचार्या डॉ. मुक्ता अरोड़ा ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रो. रीना शर्मा व प्रो. सतनूर कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संयोजन प्रो. पिंकी बजाज ने किया। प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, खुशप्रीत द्वितीय और सृष्टि (तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं काजल और अमनप्रीत कौर को सांत्वना पुरस्कार मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन में संतुलित आहार अपनाने का दिया संदेश
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में हेल्दी एवं बैलेंस्ड डाइट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. शशि खुराना के निर्देशन में छात्राओं ने स्टॉल लगाकर वेजिटेबल बिरयानी, फ्रूट कस्टर्ड व सोयाबीन चाट जैसे पौष्टिक व्यंजन बनाए। प्राचार्या ने जंक फूड से दूरी बनाने और दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया। अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद

जीएमएन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाई सुंदर मेहंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन पब्लिक स्कूल में कौशल बोध कार्यक्रम के तहत मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों व अभिभावकों के हाथों पर सुंदर डिजाइन उकेरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ऋतु घई ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना था।

मेहंदी में शगुन ने मारी बाजी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति व कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुई इस प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों पर पारंपरिक, फ्लोरल व आधुनिक डिजाइनों की बेहतरीन छटा बिखेरी। मुकाबले में शगुन ने प्रथम स्थान हासिल किया। आशिमा और भूमिका संयुक्त रूप से दूसरे, जबकि सिमरन तीसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान संयोजक डॉ. भारती विज समेत अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे। संवाद

विद्यार्थियों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जगाधरी गेट में रोटरी क्लब के सहयोग से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. रहना भाटिया ने ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन व मानसिक स्वास्थ्य की तकनीक सिखाई। वहीं, उन्होंने छठी और सातवीं के बच्चों को फिल्म रब की आवाज के माध्यम से समावेशी शिक्षा और आपसी संवेदना का पाठ पढ़ाया। प्राचार्या डॉ. राधा रमन सूरी ने इसे सराहनीय पहल बताया। संवाद

एआई के उपयोग व विश्वसनीयता की दी जानकारी
अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर में जीएमएन कॉलेज के शिक्षकों ने 11वीं और 12वीं के 100 विद्यार्थियों के लिए एआई और तनाव प्रबंधन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रबलीन कौर ने विद्यार्थियों को एआई के उपयोग व विश्वसनीयता के संबंध में जानकारी दी। वहीं, डॉ. रैना भाटिया ने विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से निपटने के उपाय बताए। प्रधानाचार्या नीरू गुप्ता और प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इसे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। संवाद

आर्य कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
अंबाला। आर्य कॉलेज के वूमन सैल एवं गृह विज्ञान विभाग की ओर से करवाचौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 25 छात्राओं ने कला दिखाई। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विजेताओं को बधाई दी। बीसीए की लक्षिका-रिया ने पहला, एमकॉम की तनुजा व बीए की आकांक्षा ने दूसरा और बीए की पलक व बीसीए की शगुनप्रीत ने तीसरा स्थान पाया। संवाद

क्विज प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम तृतीय
अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जोनल यूथ फेस्टिवल में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने बताया कि हिंदी वाग्मिता में अंजली पंवार ने रिकमेंडेड, लाइट वोकल इंडियन गजल में कीर्ति और हिंदी वाद-विवाद में सिदरा ने फर्स्ट कमेंडेड स्थान प्राप्त किया। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या ने विजेता विद्यार्थियों और यूथ क्लब की संयोजिका डॉ. शची शुक्ला समेत सभी अध्यापकों को बधाई दी। संवाद


छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
अंबाला। तनेजा पब्लिक स्कूल में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छठी की तन्वी और नौवीं की मीना ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या शालू भसीन ने विजेताओं को बधाई देते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed