फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The matter of stubble burning did not come even on the third day

Ambala News: तीसरे दिन भी नहीं आया पराली जलाने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
The matter of stubble burning did not come even on the third day
अंबाला सिटी। जिले में तीसरे दिन भी पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया। पराली जलाने को लेकर मंगलवार को ही कृषि निदेशालय ने जिले में एक अधिकारी समेत तीन को सस्पेंड किया था। वहीं, किसानों पर भी पहले दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। बुधवार को भी पराली जलाने का कोई मामला नहीं आया।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 74 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पराली जलाने का असर पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। हवा प्रदूषित हो रही है। इस वजह से शाम के समय तो सांस लेने में भी दिक्कत सामने आ रही है। खास तौर पर बुजुर्ग व बच्चों के लिए ज्यादा दिक्कत है। खराब हवा के कारण बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 111 रिकॉर्ड किया गया है। यह कई दिनों से 100 से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने फसल कटाई का प्रयोग व पराली प्रबंधन चेक किया
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग संयुक्त निदेशक सांख्यिकी डॉ. राजीव मिश्रा ने अंबाला में दौरा किया। उन्होंने जलबेड़ा, खुरमपुर माजरी गांव में फसल कटाई प्रयोग को चेक किया और पराली प्रबंधन कैसे कर रहे हैं, यह भी चेक किया। किसान पराली प्रबंधन में सुपर सीडर का कैसे प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर भी जानकारी ली। इसके साथ ही किसानों को पराली प्रबंधन को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर कृषि विभाग से सांख्यिकी अधिकारी मनजीत कौर, एसडीओ जगमोहन सिंह, एसएमएस राजेश, अंजलि, सांख्यिकी सहायक राजकुमार, कंपनी प्रतिनिधि और कृषि विभाग कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed