फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The mastermind behind the copying was himself a cook in the army and had created the entire game while sitting in Jind.

Ambala News: नकल करवाने वाला मास्टरमाइंड खुद सेना में कुक, जींद में बैठकर रचा था पूरा खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The mastermind behind the copying was himself a cook in the army and had created the entire game while sitting in Jind.
अंबाला। सेना की ग्रुप डी की भर्ती में नकल करते पकड़े गए 17 मुन्ना भाई के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लिखित परीक्षा के लिए मुन्ना भाई तैयार करने वाला मास्टरमाइंड जींद के खेड़ी भुल्ला निवासी सुशील खुद सेना का जवान है। वह शिमला के जाखड़ी में बतौर सिविल सर्वेंट कुक लगा हुआ है। करीब चार माह पहले ही सुशील सेना में भर्ती हुआ था और छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इस दौरान सुशील ने अपने साथियों संग मिलकर परीक्षार्थियों को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने की बात कहते हुए रुपयों में समझौता किया था।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को मोबाइल डिवाइस, हेडफोन आदि उपलब्ध करवाए थे ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न हो और दूसरे स्थान पर बैठकर डिवाइस के जरिये पूरा पेपर करवा सके। इस मामले में सुशील का साथ देने वाले उसके भाई अजीत को भी पुलिस ने उसके साथ ही 24 दिसंबर को काबू किया था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अब पुलिस सुशील के जरिये संलिप्त अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए दबिश दे रही है। बता दें कि परीक्षा के दौरान 17 परीक्षार्थियों को नकल मारते हुए पकड़ा था और इनमें छह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। अभी तक पुलिस कुल 19 की गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
तोपखाना पुलिस को दी शिकायत में सूबेदार अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक ग्रुप कमांड लेवल के लिए डिफेंस सिविल की भर्ती परीक्षा सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा स्टेडियम में चल रही थी। वह परीक्षा के दौरान बतौर निरीक्षक सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान देखा कि रोल नंबर-6256 चौब सिंह मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि एक कैंडिडेट किसी से बात करके पेपर कर रहा था। इसके बाद टीम ने सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो 16 अन्य भी नकल करते हुए पकड़े गए। उनके पास से मोबाइल, स्पीकर, हेडफोन, ब्लूटूथ आदि बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed