फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Martyr's Memorial will be ready in a month.

Ambala News: एक महीने में तैयार हो जाएगा शहीद स्मारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The Martyr's Memorial will be ready in a month.
शहीद स्मारक में पुराने समय के तरीके से टेलीग्राम भेजने की मशीन व संदेश को देखते कैबिनेट मंत्री 
- लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक मंत्री रणबीर गंगवा ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक मंत्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन आजादी की पहली लड़ाई के अंतरराष्ट्रीय शहीदी स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह भव्य स्मारक न केवल शहीदों को समर्पित है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
मंत्री गंगवा ने बताया कि स्मारक का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। एक महीने में बचे हुए कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर इसके उद्घाटन का समय लेंगे।
विज्ञापन


डिजिटल माध्यम से दिखेगी क्रांति की गाथा

लोक निर्माण मंत्री ने स्मारक परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला की धरती से ही फूटी थी। स्मारक के भीतर अनसंग हीरोज (अज्ञात वीरों) की गाथा को डिजिटल फिल्मों और ऑडियो के माध्यम से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किया गया है। यहां पर्यटकों के लिए इंटरप्रेटेशन सेंटर, म्यूजियम, ओपन एयर थिएटर, मैमोरियल टावर और हेलीपैड जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने पीपीटी के जरिए बताया कि निर्माण एजेंसी उद्घाटन के बाद तीन साल तक स्मारक का रखरखाव करेगी। मौके पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, एसडीएम विनेश कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में रणबीर गंगवा ने दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा तैयार है और अंबाला में मेयर के साथ-साथ सभी 20 पार्षदों की सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed