{"_id":"675a8f7946ff54fa100e4b0a","slug":"the-market-smells-of-dates-and-fruit-gajak-ambala-news-c-36-1-ame1006-134269-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खजूर और फ्रूट गजक की खुशबू से महके बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खजूर और फ्रूट गजक की खुशबू से महके बाजार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ठंड शुरू होते ही बाजारों में गुड़ और तिल की गजक से बाजारों में जगह-जगह स्टालें लग गई हैं। ज्यादातर दुकानों पर ग्वालियर की गजक के बैनर लगे हुए हैं। बाजारों में कुछ ही दुकानदार हैं जो ग्वालियर की गजक बना रहे हैं। प्रत्येक वर्ष दुकानदार ग्वालियर से कारीगर बुलाकर गजक बनवाते हैं।
इन दिनों गुड़ और तिल के साथ-साथ ड्राई फ्रूट गजक की भी खूब मांग है। गुड़ और तिल की गजक 60 रुपए प्रति 250 ग्राम से लेकर 70 रुपए प्रति 250 ग्राम के दामों पर बिक रही है।
फ्रूट गजक का भी बड़ा क्रेज
इस बार बाजार में फ्रूट गजक भी चलन में है। इस गजक में फ्रूट को सुखाकर डाला जाता है। इसके साथ ही गुड़ व अन्य चीजों मिलाई जाती है। वहीं कम मीठा पसंद करने वालों के लिए खजूर गजक भी उपलब्ध है। जहां फ्रूट गजक 600 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है तो वहीं खजूर गजक भी 320 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। खस्ता गजक भी 280 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष 20 कारीगर ग्वालियर से आते हैं अंबाला
दुकानदार अशोक कुमार बताते हैं कि वे बीते कई वर्षों से अंबाला सिटी में गजक का व्यापार कर रहे हैं। सर्दियां शुरू होते ही वे ग्वालियर से अपने कारीगर बुलाते हैं और गजक तैयार करवाते हैं। हाल ही में गुड़ व चीनी के दामों में उछाल देखने को मिला है लेकिन उन्होंने दामों में कोई इजाफा नहीं किया है। पुराने दामों पर ही बिक्री कर रहे हैं। हालांकि तिल के दामों में बढ़ोतरी के चलते थोड़ी बहुत कमी देखने को मिली है।