{"_id":"67e5b452ca0c120eb206418e","slug":"the-main-accused-with-a-reward-of-rs-5000-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-139831-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए बलदेव नगर में स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक के लाॅकर काटने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की पहचान मुंगेर बिहार निवासी मिथुन बिंद के तौर पर हुई है। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद 8 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में जो आरोपी पकड़े हैं उनसे काफी रिकवरी भी हुई है। इसके साथ ही आरोपियों की संपत्तियां भी अटैच की गई हैं। अब सीआईए 1 के अधिकारियों का मुख्य आरोपी पर ध्यान रहेगा। इसके पास जो भी बैंक का सामान है उसे भी रिकवर कराया जाएगा।
बैंक के मैनेजर भूषण लाल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर 2023 को बलदेव नगर के नारायणगढ़ रोड स्थित अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड का पूरा स्टाफ बैंक को बंद करके चले गए थे। 23 और 24 सितंबर की छुट्टी थी। जब 25 सितंबर को सुबह लगभग 9.40 उन्होंने चपरासी अश्विनी कुमार के साथ आकर बैंक खोला तो देखा तो बैंक की साइड की दीवार टूटी हुई थी। इसी रास्ते से अज्ञात चोर बैंक में घुसे थे। उन्होंने लॉकर की आरसीसी दीवार को भी कटर से काटकर सुराख किया हुआ था और दो 24 से अधिक लॉकरों को काटकर सोने-चांदी सहित अन्य जेवरात आदि चोरी कर लिए थे। भूषण लाल गुप्ता ने बताया कि इस दौरान करीब 35 लाख रुपये के गहने चोर अपने साथ ले गए थे।