फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The load of overloaded feeder will be reduced

Ambala News: ओवरलोड फीडर का लोड होगा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The load of overloaded feeder will be reduced
अंबाला सिटी। मार्च का महीना शुरू होते ही बिजली निगम की तैयारी भी शुरू हो गई है। बिजली निगम की ओर से उन क्षेत्र पर फोकस किया जा रहा है, जहां गर्मी के सीजन में फीडर ओवरलोड होने से बिजली कट लगते हैं।
विज्ञापन

अब बिजली निगम उन क्षेत्र के फीडर का आधा लोड करेगा। इन फीडर से बिजली मिलने वाले आधे उपभोक्ताओं को दूसरा नया फीडर लगाकर वहां से बिजली दी जाएगी। शहर की बात करें तो एचएसवीपी, वाटर वर्कर्स, जगाधरी गेट और मॉडल टाउन फीडर से लोड को कम किया जाएगा। इन फीडर के अलावा नए फीडर लगाए जाएंगे। बिजली निगम एचएसवीपी और वाटर वर्कर्स फीडर का कार्य मार्च माह और जगाधरी गेट व मॉडल टाउन फीडर का कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करेगा। इससे शहर के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दूसरा फीडर लगाने में 48 लाख होंगे खर्च ः एचएसवीपी फीडर ओवरलोड चल रहा है। अभी यहां से सोनिया कॉलोनी, मोती नगर, बादशाही बाग, कोर्ट रोड, डीसी कांप्लेक्स सहित अन्य क्षेत्र चल रहे हैं। इस फीडर का लोड दूसरे फीडर पर अलग कर चलाया जाएगा। फीडर को अलग करने में निगम करीब 48 लाख खर्च करेगा। यह कार्य मार्च माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर वर्कर्स फीडर से 70 लाख में दूसरा फीडर होगा तैयार ः वाटर वर्कर्स फीडर का लोड भी कम किया जाएगा। इसके साथ ही दूसरा फीडर तैयार किया जाएगा। जहां इस फीडर का आधा लोड चलाया जाएगा। नया फीडर खींचने में करीब 70 लाख का बजट खर्च होगा। इसको लेकर वर्कऑर्डर हो चुका है। इसका कार्य मार्च माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
जगाधरी गेट के क्षेत्र में भी मिलेगी राहत ः गर्मी के सीजन में जगाधरी गेट क्षेत्र में बिजली कट लगने से ज्यादा शिकायत रहती है। इस क्षेत्र में भी जगाधरी गेट फीडर को अलग किया जाएगा। इसके साथ ही नया फीडर लगाया जाएगा। बिजली निगम ने नया फीडर लगाने को लेकर वर्क अलॉट कर दिया है। इस फीडर के कार्य पर करीब 85 लाख का बजट खर्च होगा। यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा हो सकता है।

95 लाख से मॉडल टाउन में बनेगा नया फीडर ः मॉडल टाउन फीडर से शहर के गीता नगरी, ट्रक मार्केट, मॉडल टाउन सहित अन्य क्षेत्र में बिजली चल रही है। यह फीडर भी गर्मी में ओवरलोड हो जाता है। इस फीडर को भी बिजली निगम अलग करेगा। इस फीडर से दूसरा फीडर खींचने में करीब 95 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। निगम इन नए फीडर को अभी नाम देगा। गर्मी के सीजन में इन नए फीडर से ही शहर के कई क्षेत्र में बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed