फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The light of patriotism was awakened by the Gita

गीताें से जगाई देशभक्ति की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The light of patriotism was awakened by the Gita
अंबाला। संस्कार भारती की अंबाला इकाई द्वारा 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत के अमर जवान वीरों को समर्पित गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. मधु शर्मा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में शहर से विभिन्न गायक, वादक कलाकारों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, ए मेरे प्यारे वतन तुझ पे दिल कुर्बान, मेरा रंग दे बसंती चोला, ए मेरे वतन आबाद रहे तू, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों आदि गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतुल राणा, अनम, हरप्रीत सिंह, रोहित चमोला, प्रथम बिडलान, अंशुमन, वैष्णवी तिवारी और प्रीति तिवारी ने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। गायन हमेशा ही संगीत के बिना अधूरा प्रतीत होता है, जिसकी कमी को पूरा करने के लिए वाद्य यंत्रों पर संगत कलाकार अतुल राणा (गिटार वादक), गुरजोत सिंह (सिंथेसाइजर), प्रथम बिडलान (हारमोनियम वादक), अमित (तबला वादक) ने कार्यक्रम में भाग लिया और उसे चार चांद लगाने का कार्य किया।
विज्ञापन

डॉ. मधु ने बताया कि संस्कार भारती हरियाणा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणवी लोक कला, नाट्य, गीत-संगीत, भू अलंकरण, चित्रकला, नृत्य सभी विधाओं पर लगातार 75 दिनों तक हरियाणा की सभी इकाइयों द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही की अध्यक्षता में अंबाला इकाई छह दिन, छह विधाओं गायन, वादन, नाट्य, नृत्य, चित्रकला, लोक कला में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है। जिन्हें फेसबुक लाइव के माध्यम से पूरे देश में दिखाया जा रहा है। डॉ. स्नेही ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के समृद्ध पहलुओं से युवाओं को जोड़ना और उन्हें संस्कारित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed