फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The injured will be sent to hospitals near the accident site

Ambala News: हादसों के नजदीकी अस्पतालों में भेजेंगे घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The injured will be sent to hospitals near the accident site
चंडीगढ़ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग ​स्थित किंगफिशर के नजदीक हरियाणा द्वार का क्षेत्र। संवाद - फोटो : mathura
अंबाला सिटी। सड़क हादसे में हो रही मौतों को कम करने के लक्ष्य से हाट स्पॅाट बने क्षेत्रों के नजदीकी अस्पतालों में ही घायलों को एंबुलेंस से शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से हाट स्पॉट क्षेत्रों के निकट आने वाले निजी और सरकारी अस्पतालों सूची मांगी है।
विज्ञापन

इसमें तीन किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाले अस्पताल शामिल किए हैं। जिले में सात ऐसी जगह हैं जहां पर सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। स्वास्थ्य विभाग शनिवार तक यह सूची भेज देगा। एक जगह के लिए दो से तीन अस्पतालों की सूची भेजी जाएगी। इसके साथ निजी अस्पतालों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होते हैं सबसे अधिक हादसे
अंबाला में दुर्घटना संभावित सात क्षेत्र हैं। इनमें मंजी साहिब गुरुद्वारा, कालका चौक, किंगफिशर के पास, नौगजा पीर नन्हेड़ा, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के नजदीक सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। बीते वर्ष के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2024 में कुल 148 सड़क हादसे हुए थे। इनमें 70 लोगों की मौत हुई है। 104 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2025 के आंकड़ें को देखें तो सिर्फ चार महीने में ही 134 हादसे हो चुके हैं। वहीं अप्रैल माह तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में सबसे अधिक मौतें राजमार्गों पर ही हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क उपचार का मिल रहा लाभ
निशुल्क उपचार सुविधा के तहत घायलों को निजी अस्पतालों में भी डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार दिया जाता है। इस योजना के तहत अभी तक 46 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 42 को मंजूर किया जा चुका है। अन्य मामलों पर कार्रवाई जारी है। इसी योजना को देखते हुए अब अस्पतालों की सूची निदेशालय स्तर पर भेजा जाएगा। इससे समय रहते घायलों की जान बचाई जा सके।

वर्जन
निदेशालय के निर्देशों पर ही कार्य किया जा रहा है। फिलहाल सूची बनाई जा रही है। इससे हादसे के तुरंत बाद घायलों को एंबुलेंस से इन्हीं अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सके।
-डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed