फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Home Minister said that if Tabligi was not there, the state would be the most organized in the country.

गृहमंत्री बोले तब्लिगी न होते तो देश में सबसे व्यवस्थित होता प्रदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
The Home Minister said that if Tabligi was not there, the state would be the most organized in the country.
माई सिटी रिपोर्टर अंबाला।  वर्तमान में हरियाणा में कुल 149 मरीज एक्टिव हैं। इनमें अधिकतर मरीज तब्लिगी हैं। तब्लिगी जमात के लोग इस संख्या में नहीं जुड़े होते तो हरियाणा देश में एक व्यवस्थित प्रदेश बन जाता। गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को यह बात कही। विज ने कहा कि शुरूआत में कोरोना जांच के लिए एक भी प्रयोगशाला नहीं थी, परन्तु आज हरियाणा में पर्याप्त परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं।  उन्होनें कहा कि हरियाणा में जिन इलाकों को कैंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है उनको पूरी तरह सील कर दिया गया है। कैंटेनमेंट जोन में रोजाना सैनिटाईजेशन करवाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होनें यह भी कहा कि इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन (आईएमए) को पत्र लिखा गया है कि इस महामारी की स्थितियों को देखते हुए वे निजी डॉक्टरों को उनके प्राईवेट क्लीनिक खुलवाने के लिए कहें ताकि आम जनता का अन्य बीमारियों व समस्या का ईलाज सुनिश्चित हो सके। सेवानिवृत डॉक्टरों को एक साल के अनुबंध आधार पर रखने के लिए कहा गया है, ताकि कोविड-19 महामारी से भली प्रकार से निपटा जा सके। कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण सरकार के पास हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed