फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The highest heat on Sunday after two months

Ambala News: दो माह बाद रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी

Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The highest heat on Sunday after two months
अंबाला सिटी के जैन कॉलेज के पास धूप से बचने के लिए खुद को परने से ढकते हुए युवा। संवाद
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पांच जून तक ठंडे चले मौसम के बाद गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिन से तल्ख गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 11:30 से शाम 5:30 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी रही।
रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोपहर में गर्म हवा चलने से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। वहीं, इससे पहले बीती 27-28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, 16 मई को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 अप्रैल और 16 मई के बाद जून में रविवार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल और धूलभरी हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल और मई में हवा से मिली थी राहत
बीते अप्रैल व मई माह में बीच-बीच में गर्मी बढ़ी थी, मगर बीच-बीच में चली तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। मई माह और जून के प्रथम सप्ताह में तो कई दिनों तक रुक-रुककर तेज हवा और बारिश होती रही। इससे तापमान में नहीं बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की थी।
पीने के पानी और बिजली की खपत भी बढ़ी
गर्मी बढ़ने पर पानी और बिजली की खपत भी बढ़ गई है। छह जून को बिजली खपत जहां 62.03 लाख यूनिट प्रतिदिन रिकॉर्ड की गई थी, वहीं सात जून को बिजली खपत 71.92 लाख यूनिट रिकॉर्ड की गई। यह खपत एक दिन में ही 9.89 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ गई। रविवार को बिजली खपत 71.92 लाख यूनिट से बढ़कर 71 लाख यूनिट से ऊपर चली गई। इसी तरह पीने के पानी की खपत 54 मिलियन लीटर से 56 मिलियन लीटर पर पहुंच गई। सुबह व शाम को दो समय पानी दिया जा रहा है।

रविवार को ऐसा बढ़ा अधिकतम तापमान
समय अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह 5:30 बजे 29.2
सुबह 8:30 बजे 32.0
सुबह 11:30 बजे 37.2
दोपहर 2:30 बजे 40.8
शाम 5:30 बजे 42.2
जून माह में ऐसी बढ़ी खपत
तारीख बिजली खपत लाख यूनिट में
1 जून 59.90
2 जून 60.72
3 जून 55.43
4 जून 54.89
5 जून 54.53
6 जून 62.03
7 जून 71.92

रोजाना उल्टी और दस्त के पहुंच रहे 10 मरीज
गर्मी के कारण अभी तक लू का कोई मरीज नहीं आया है। नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रोजाना 10 मरीज सिर्फ उल्टी और दस्त के आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि पानी को उबाल कर पीएं और दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक घर से बिना किसी कारण बाहर न निकलें। दिन के समय बच्चों को खेलने से रोकें। अगर किसी को बुखार हो तो उसके सिर पर ठंडी पट्टी करें। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed