फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The health director found the ICU locked, and reprimanded him after seeing the machine shut down for one and a half years

Ambala News: स्वास्थ्य निदेशक को आईसीयू पर लटका मिला ताला, डेढ़ साल से मशीन ठप देख लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The health director found the ICU locked, and reprimanded him after seeing the machine shut down for one and a half years
अंबाला। मानसिक रोग निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के शुक्रवार कैंट के नागरिक अस्पताल में हुए निरीक्षण ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। सबसे पहले अटल कैंसर केयर केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण में अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बने आईसीयू व हाई डिपेंडेंसी यूनिट यानी एचडीयू पर ताला लगा देख निदेशक भड़क गए। ताला खुलवाने के बाद पीएमओ व अन्य डॉक्टरों को जल्द से जल्द आईसीयू चलवाने के निर्देश दिए। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने बेहोशी के डॉक्टर सहित अन्य नर्सिंग ऑफिसर की कमी का दुखड़ा रोया। ऐसे में निदेशक ने दो टूक जवाब देते हुए पहले तीन नर्सिंग ऑफिसर व अन्य स्टाफ से आईसीयू को चलवाने के निर्देश दिए, वहीं कैंसर मरीजों के लिए डेढ़ साल पहले आई बायो सेफ्टी कैबिनेट उपकरण को भी बंद देखकर संबंधित स्टाफ को फटकार लगाई। कहा कि संबंधित ठेकेदार को विभाग ने पेमेंट कर दी गई है, तुरंत ही उसे बुलाकर दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन




निरीक्षण के बीच अपने कार्यालय लौटे सीएमओ, मीटिंग में निदेशक ने फोन कर बुलाया

निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह के आने का समय सुबह 9 बजे था। उससे पहले ही सभी तैयारियों पूरी हो गई थी। सीएमओ डॉ. राकेश सहल भी पहुंच गए थे। 11 बजे निदेशक का स्वागत करने के बाद निरीक्षण के बीच ही सीएमओ अपने कार्यालय अंबाला सिटी में चले गए। डॉक्टरों से बैठक में भी अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टर सही आंकड़े नहीं बता पाए तो निर्देशक ने फोन पर सीएमओ को मीटिंग में बुलवाया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा डॉक्टरों को एनसीडी के कार्यक्रमों, मेंटल हेल्थ कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी ली व आंकड़े पूछे।
विज्ञापन



कैंसर अस्पताल की फार्मेसी में मिले चतुर्थी श्रेणी कर्मी व ट्रेनी

अटल कैंसर की ओपीडी में पहुंचने के बाद निदेशक फार्मेसी पर पहुंचे तो उन्हें एक चतुर्थी श्रेणी कर्मी व ट्रेनी स्टाफ मिले। तभी अस्पताल के एक मात्र फार्मासिस्ट आए। निदेशक ने फार्मासिस्ट को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के बारे में कहा। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन व पीएमओ की तरफ से मात्र एक फार्मासिस्ट होने की बात कहीं। इस पर निदेशक ने कहा कि वह सीएमओ को बोले कि व्यवस्था करवाएं। तब तक ट्रेनी छात्रों की मदद ले सकते हैं। कैंसर की दवाएं ध्यान ने देने की जरूरत होती है। हालांकि सफाई से वह खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वाटर कूलर की हर माह सर्विस करवाने व लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

कैंसर अस्पताल में वाटर कूलर को जांच तो निदेशक ने वाटर कूलर पर लिस्ट चस्पा करने के लिए बोला कि पता चल सके कि आखिर कब सर्विस हुई है। हर माह वाटर कूलर की सर्विस व समय-समय पर सफाई के निर्देश दिए। वार्ड में दाखिल मरीजों से भी हालचाल जाना और खुद भी एक मरीज की नब्ज देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed