फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The head of our panel is adorned with a victory flag

Ambala News: अपना पैनल के सिर सजा जीत का सेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The head of our panel is adorned with a victory flag
अंबाला। पांच साल के इंतजार के बाद द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज को-ओपरेटिव बैंक के चुनावों में जीत का सेहरा अपना पैनल के सिर सजा। सोमवार सुबह लगभग चार बजे परिणाम की घोषणा होते ही अपना पैनल से जुड़े कर्मचारी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

चौथी बार नरेश पैनल की जीत का सपना टूट गया। उन्हें तीन चुनावों के बाद इस बार हार का मुंह देखना पड़ा। अपना पैनल के जिन उम्मीदवारों के सिर जीत का सेहरा बंधा है। उन्होंने उन सभी कर्मचारियों का धन्यवाद दिया। नरेश पैनल की हार का कारण पिछले समय से चल रहे विवादों को भी माना जा रहा है, जो वोट डालने वाले प्रत्येक कर्मचारी की जानकारी में थे। शायद यही वजह नरेश पैनल के हार की सबसे बड़ी कड़ी बनी है। हालांकि नरेश पैनल का विवादों से भी नाता रहा है और पिछले लंबे से उन पर आरोप-प्रत्यारोप लगते आ रहे हैं।
विज्ञापन



यह बने निदेशक

अपना पैनल में जालंधर से धर्मपाल सिंह, पंचकूला से जोरावर सिंह, अमृतसर से लखविंदर पाल सिंह, लुधियाना से रविंद्र सिंह, अंबाला से सचिन खर्ब, दिल्ली से संदीप गुलिया, न्यू दिल्ली से सोनू कौशिक, न्यू दिल्ली से सुनील कुमार, पंजाब के राजपुरा से विनोद सलगानिया, चंडीगढ़ जीपीओ से मिनाक्षी, रोहतक से सुनीता रानी और न्यू दिल्ली से सुनील कुमार अब द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज को-ओपरेटिव बैंक के नए निदेशक बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्हें देखनी पड़ी हार
नरेश पैनल से 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इनमें इसमें पंजाब एससी से गलैडविन, गुरमुख सिंह, दिल्ली से हेत राम सिंह, पंजाब एससी से जसदेव सिंह, दिल्ली से महिपाल सिंह, हरियाणा से नवीन जैन, दिल्ली से रविंद्र कुमार उर्फ हुड्डा, हरियाणा से संदीप शर्मा, दिल्ली से विनोद कुमार, हरियाणा से सुदेश राठी, पंजाब से सुरेखा रानी और पंजाब एससी से विनय कुमार को हार का मुंह देखना पड़ा।



-------------------



धक्का-मुक्की के बाद पुलिस चौकस



रविवार को फारुखा खालसा स्कूल में चुनाव थे। इसमें लगभग 7462 वोटर ने 16 बूथ पर मतदान किया जबकि कुल कर्मचारियों की संख्या 12 हजार 900 के करीब है। इसमें आरएमएस व डाक विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। चुनाव के दौरान भीड़ के कारण धक्का-मुक्की भी हो गई थी। मामला जब पुलिस अंबाला के पुलिस कप्तान जश्नदीप सिंह रंधावा के पास पहुंचा तो तुरंत कैंट पुलिस सहित दो अतिरिक्त कंपनियों ने मौके पर आकर हालात को संभाला। देर रात तक भी दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ते रहे।

12 निदेशक में से होगा चेयरमैन



द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड अंबाला छावनी के निदेशक मंडल के चुनावों में अपना पैनल के 12 विजयी उम्मीदवारों में से ही चेयरमैन व उप चेयरमैन का चुनाव होगा जोकि सभी निदेशक सहमति से आगामी कुछ दिनों में तय कर देंगे।


अपना पैनल के जीते यह प्रत्याशी
धर्मपाल सिंह को 3713 वोट मिले, जोरावर सिंह को 3854 वोट मिले थे, लखविंद्र पाल सिंह को 3823 वोट मिले, रविंद्र सिंह को 3799 वोट मिले, सचिन को 3792 वोट मिले, संदीप गुलिया को 3807 वोट मिले, सोनू को 3815 वोट मिले, सुनील कुमार 4 को 3787 वोट मिले, विनोद सल्गानिया को 3746 वोट मिले, मीनाक्षी को 3770 वोट मिले, सुनीता रानी को 3772 वोट मिले, सुनील कुमार को 3790 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed