{"_id":"61994cc5b6d7f90813375067","slug":"the-havoc-of-dengue-did-not-stop-7-new-patients-confirmed-ambala-news-knl90215128","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा डेंगू का कहर, 7 नए मरीजों में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा डेंगू का कहर, 7 नए मरीजों में हुई पुष्टि
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान गिरने के बाद भी डेंगू के नए मामलों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को जिले में 7 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गत दिवस भी 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 639 हो गया।
लगातार गिर रहे तापमान के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की डेंगू कम होने की उम्मीद भी जग गई है। इसके विपरीत बुखार से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में पहुंचने का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। डॉक्टर भी प्रतिदिन क्षमता से अधिक मरीजों की जांच कर रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू वार्ड सहित इमरजेंसी में यही स्थिति दिखाई दी। जहां डेंगू सहित बुखार के मरीज उपचार करवा रहे हैं। इस दौरान सभी बेड पूरी तरह से भरे हुए दिखाई दिए।
स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी तक उनकी ओर से 10 हजार से अधिक लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस बांटे जा चुके हैं। वहीं गांव के सभी तालाबों में तेल डालने का कार्य भी किया गया है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे दिन का तापमान 25 व उससे नीचे जाएगा। वैसे ही डेंगू के मरीजों में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि गत दो दिनों से डेंगू के नए मामलों में कमी दिखाई दे रही है।