फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The harder the struggle, the more glorious the victory

जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी शानदार होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The harder the struggle, the more glorious the victory
आर्य कन्या महाविद्यालय छावनी के प्रांगण में यूथ सेल द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य में कविता, भाषण, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि स्वामी जी कहते हैं कि परेड में पीछे मुड़ बोलते ही पहला आदमी आखिरी और आखिरी आदमी पहले नंबर पर आ जाता है, इसलिए जीवन में कभी आगे होने का घमंड और आखिरी होने का गम न करें। पता नहीं कब जिंदगी बोल दे.... पीछे मुड़। स्वामी जी के विचार थे कि जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी व आप जैसा सोचोगे, वैसे ही बनोगे, अगर आप खुद को कमजोर सोचोगे तो कमजोर अगर मजबूत सोचोगे तो मजबूत।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि स्वामी जी युवा वर्ग के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं। स्वयं पर विश्वास से बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल मिल सकता है और मंजिल पाई जा सकती है। कार्यक्रम में 96 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हर्षिता, शोभा, पलक, आस्था, पायल, प्रिया, रमनदीप, प्रियंका, कोमल, शिवानी, रमनीत और शुभनीत ने कविता और भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए। मंच संचालन का कार्यभार प्रो. अमनदीप मक्कड़ और डॉ. सरिता ने संभाला। कार्यक्रम में डॉ. संध्या गौतम, डॉ. सुमन, डॉ. पंकज, मिस आस्था, मिस वंदना, मिस शीनम, मिस रजनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मानव जाति के लिए प्रेरणा हैं स्वामी जी के विचार
कार्यक्रम में डॉ. अमनीत राजनीति विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके जीवन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी जी के विचार संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। आज भी स्वामी जी विचारों के माध्यम से हमारे बीच में जीवित हैं। विश्वबंधुत्व और मानवता की सेवा के विचारों को ध्यान में रखते हुए इस कोरोना महामारी के संकट काल में सभी राष्ट्रों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed