फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The gift of domestic airport is the result of two and a half years of hard work: Vij

ढाई साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है डोमेस्टिक एयरपोर्ट की सौगात : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
The gift of domestic airport is the result of two and a half years of hard work: Vij
अंबाला। एयरपोर्ट बनने से हमारे शहर का कद बढ़ेगा, उन्होंने ढाई साल तक एयरपोर्ट की फाइल का पीछा नहीं छोड़ा और आज यह अंजाम तक पहुंच गई है। उक्त जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि अपने शहर की यह बड़ी उपलब्धि है और इस अवसर पर 15 अक्तूबर को पहले नवरात्र पर आयोजित शिलान्यास समारोह में सभी अवश्य शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।
विज्ञापन

बीपीएस प्लेनेटोरियम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने दुष्प्रचार करने वाले विपक्षी दलों को सख्त अंदाज में कड़ी चेतावनी दी और कहा कि उनके परिवार व पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा। दरअसल डोमेस्टिक एयरपोर्ट के 15 अक्तूबर को शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर गृहमंत्री की अध्यक्षता में रविवार शाम को बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, किरणपाल चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विपक्ष पर प्रहार, मेरा परिवार मेरी ताकत, मेरी जान
गृह मंत्री ने मंच से विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने इतने विकास कार्य करवाए मगर दूसरी पार्टियों ने अंबाला छावनी में 70 सालों में कोई विकास कार्य तक नहीं किए। आज यह विपक्षी पार्टियां विकास की बात नहीं करती जबकि अन्य मुद्दे शहर में छोड़कर लोगों को उकसा रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि विपक्षी उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते हुए कह रहे हैं कि इस बार अनिल विज चुनाव नहीं लड़ेगा और उनके भाई चुनाव लडेंगे। विज ने कहा कि मेरे भाई मेरी ताकत व मेरी जान हैं, मेरा परिवार साझा परिवार है। उन्होंने मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष हमारे बीच विघ्न डालने की कतई कोशिश न करें, नहीं तो वह ऐसा जवाब देंगे जो दुष्प्रचार करने वालों के लिए एक सबक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा

विज ने कहा कि इसी तरह विपक्ष के लोग हमारे कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर दुष्प्रचार कर रहे हैं जबकि उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। उन्हें यकीन है कि उनके कार्यकर्ता पाक साफ होकर इससे बाहर निकल आएंगे। विज ने कहा कि भाजपा नेता बीएस बिंद्रा को किसी ने मारने की धमकी दी जोकि एक घटिया हरकत है। हम इस पूरे मामले की तह तक जाकर धमकी देने वाले को सबके सामने लाकर बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा हमारे काम के सामने विपक्ष मुकाबला नहीं कर सकता। जिसने विकास के नाम पर अंबाला छावनी में एक भी ईंट नहीं लगाई। उन्होंने आठ वर्ष के कार्यकाल में किसी को कुछ नहीं कहा, मगर उन्हें या पार्टी को कोई तंग करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
---------------------------
प्रधानमंत्री के राज में घूम रहा विकास का पहिया
गृह मंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का पहिया घूम रहा है। सारे देश में मोदी की लहर है। सभी विपक्षी मोदी के खिलाफ इकट्ठा हो गए हैं। यह अलग-अलग प्रदेशों में दिन में लड़ रहे हैं जबकि शाम एक साथ बैठकर चाय पी रहे हैं। विज ने तंज कसते हुए कहा कि यह राजनैतिक पार्टी है या टी-पार्टी है। यह कहते हैं कि हमने गठबंधन का नाम इंडिया रखा है, मगर यह नाम तो सन 1975 में भी रखा था कि इंडिया इज इंदिरा मगर तब देशवासियों ने इंदिरा गांधी सरकार को उखाड़ फेंका था और उससे भी बुरा हाल अब विपक्षियों का होगा।

-----------------------
25 एकड़ में बनेगा फ्रेट टर्मिनल
विज ने बताया कि अंबाला में डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर फ्रेट टर्मिनल बनेगा और इससे अंबाला को नई पहचान मिलेगी। 25 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया ई-भूमि पोर्टल पर प्रारंभ हो जाएगी। यहां टर्मिनल बनने से कई एजेंसियां आएंगी और अंबाला भविष्य में माल ढुलाई का बड़ा केंद्र बनेगा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी एवं अन्य राज्यों के लिए यह टर्मिनल मील का पत्थर साबित होगा।


---------------------
हाईब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार, अंबाला में फैक्टरी का प्रस्ताव
वहीं कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज उनके आवास पर अंबाला में रिंग रोड के आसपास हाईब्रिड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव विनाटा एयरोमोबिलिटी के फाउंडर व सीईओ योगेश रामानाथन ने रखा। उन्होंने इस पर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। वहीं एशियन गेम्स में भारत ने मेडल जीतने की सेंचुरी पार करने पर गृह मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा का असर है, वह खिलाड़ियों को जितना सम्मान देते हैं और प्रोत्साहित करते हैं इसलिए हिंदुस्तान मेडल की लाइन में ओर आगे जा रहा है और इस बार हरियाणा ने भी कमाल कर दिया वैसे भी हरियाणा को खेलों की धरती कहा जाता है।
---------------------
गृहमंत्री ने किया पलटवार
शिव सेना की नेता प्रियंका द्वारा भाजपा का सबसे बड़ा गठबंधन ईडी और सीबीआई है, वाले बयान का पलटवार करते हुए गृह मंत्री ने कहा की इन सभी नेताओं को रात को सोते समय भी ईडी और सीबीआई आता है, अगर आप लोगों ने कुछ नहीं किया तो डरने की क्या जरूरत है, कुछ न कुछ किया है इसलिए हर समय पुलिस दिखाई देती है। इजराइल में हुए हमले के बाद वहां बसे भारतीय छात्र यह मांग कर रहे हैं कि उन्हें वहां से निकाला जाए, इसे लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने पहले भी छात्रों का ध्यान रखा है, पहले हुए रूस के युद्ध में वहां बसे छात्रों को भी सफलतापूर्वक निकला है और इस बार भी हम ऐसा ही करेंगे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed