फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The General Manager along with the team of Chief Architect visited the bus stand.

Ambala News: चीफ आर्किटेक्ट की टीम के साथ महाप्रबंधक ने किया बस अड्डे का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The General Manager along with the team of Chief Architect visited the bus stand.
अंबाला। छावनी बस अड्डे पर काउंटर बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए शेड के निर्माण का काम भी कराया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को चीफ आर्किटेक्ट की टीम ने छावनी बस अड्डे का दौरा करने पहुंची। उनके साथ डिपो महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा भी मौजूद रहे। अभी बस अड्डे पर 18 काउंटर हैं, जिन पर से विभिन्न रूटों की बस जाती हैं। मगर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस पर अत्यधिक काउंटर बनाने की जरूरत है, ऐसे में दो और काउंटर बढ़ाए जा सकते हैं। इस बस अड्डे से रोजाना हरियाणा समेत छह राज्यों की करीब एक हजार बसें गुजरती हैं। इसके अलावा इस बस अड्डे पर रोजाना 10 से 15 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, जिसके कारण बस अड्डे पर काउंटर कम पड़ते हैं। वहीं कुछ समय पहले सीईटी परीक्षा के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे का निरीक्षण किया था। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रोडवेज महाप्रबंधक को इस बस अड्डे के सुंदरीकरण के लिए निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने बस अड्डे पर बेस बढ़ाने को भी कहा था, इसके साथ ही बस अड्डे पर करीब 92 लाख रुपये की राशि से सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed