Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The gathering took place at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib

Ambala News: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हुआ समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The gathering took place at Gurudwara Shri Panjokhra Sahib
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में मंगलवार को कथा-कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में पहुंची संगत ने शीश नवाकर गुरु चरणों में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। समागम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। संवाद
विज्ञापन

42वें श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य समापन
नारायणगढ़। शिव मंदिर में आयोजित 42 वां श्री रुद्र महायज्ञ का मंगलवार संपन्न हो गया। इस मौके पर भक्तों में श्रद्धा और उल्लास देखने को मिला। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के अंतिम दिन सवेरे से ही मंदिर प्रांतीय परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के बीच सुबह 10 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली गई। इसके पश्चात 11 बजे संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पधारे पूज्य संतों ने स्वामी ओमानंद सरस्वती महाराज के बताए मार्ग पर चलने और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने का आह्वान किया। यज्ञ की संपन्नता के बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा शुरू हुआ। संवाद
विज्ञापन

बिजली दरबार में आई दो समस्याएं
अंबाला सिटी। बिजली निगम अधीक्षक अभियंता कार्यालय में बिजली दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दो शिकायतें आईं जोकि बिजली के बिल से संबंधित थीं। दोनों शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उसे दुरुस्त करवाया गया। इसके अलावा बिजली खंभे पर लगी तारों को दुरुस्त करवाने के लिए भी सिटी के लोगों ने गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed