{"_id":"68796aff65732066930f9cd8","slug":"the-gate-of-the-court-complex-is-still-awaiting-completion-the-lift-is-also-a-problem-ambala-news-c-36-1-ame1006-146270-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोर्ट परिसर के गेट को पूरा होने का इंतजार, लिफ्ट भी बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोर्ट परिसर के गेट को पूरा होने का इंतजार, लिफ्ट भी बनी परेशानी
Fri, 18 Jul 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन की ओर से बनाए गए गेट का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इस गेट के नीचे पुलिया निर्माण का कार्य बाकी है। मेयर ने चुनाव से पहले भी इस काम को पूरा करने के लिए निविदा जारी की थी पर अभी तक गेट का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में पुराने गेट से ही लोगाें को आवाजाही करनी पड़ती है। जबकि नए गेट के शुरू होने से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार होगा। इसके साथ ही पुराने द्वार के सामने चौक पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। कोर्ट परिसर में पुराने द्वार पर सुरक्षा भी पुख्ता नहीं है। बार संघ के चुनावों के बाद ही कोर्ट परिसर में फायरिंग हो गई थी। इसके बाद से ही सुरक्षा को लेकर सभी अधिवक्ताओं में भी डर का माहौल बना हुआ है।
कोर्ट परिसर में नई लिफ्ट लगने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। दोनों में से एक ही लिफ्ट चल रही है। इस कारण कोर्ट में आने वाले लोगों को सीढि़यां चढ़ कर ही जाना पड़ रहा है। ऐसे में बुजुर्गों को सबसे अधिक समस्या होती है। कोर्ट में दो लिफ्ट लगाई गई हैं। जिन्हें हाल ही में बदलने का कार्य शुरू किया गया है। अब इनमें से एक ही लिफ्ट चल रही है। इस संबंध में जिला बार संघ अंबाला के प्रधान सतपाल सिंह का कहना है कि गेट के काम को लेकर निविदा लगाई गई है। मगर अभी तक टेंडर नहीं मिला है। इसलिए काम शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। संवाद