{"_id":"636aaabed8bcb41466685865","slug":"the-gang-who-cheated-by-giving-five-times-the-lure-of-rupees-busted-ambala-news-knl126886185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गुना रुपये करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गुना रुपये करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
अंबाला। पांच गुणा रुपये का लालच देकर नकली नोट थमाने वाले गिरोह का अंबाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। धरे गए चार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक स्कार्पियो गाड़ी, नोटों के नकली बंडल तैयार करने वाली डाई मशीन और 21 लाख 10 हजार रुपये के 226 नकली बंडल बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आठ दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए-1 के एसआई जरनैल सिंह की ओर से दर्ज कराए गए केस में बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पांच गुना रुपये का लालच देकर ठगी का धंधा करते हैं। इस संबंध में उन्होंने किसी को पांच की जगह 25 लाख रुपये देने का सौदा किया है। शातिर ठगों ने उसे दोसड़का स्थित अड्डे पर बुलाया था। इसके बाद सीआईए-1 अंबाला की टीम ने सूचना के आधार पर छापामारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शातिर ठगों ने दोसड़का में एक मकान किराये पर लिया हुआ था, जहां पर नकली नोट यानी उसी तरह के सफेद कागज तैयार करने की डाई भी रखी हुई थी।
पुलिस ने धरे गए चारों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर 10 अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में गांव दोसड़का निवासी मोहित, यमुनानगर के गांव मघ्घरपुर निवासी अजय, गांव गुंदियाना निवासी सुनील और मन्निंद्र कुमार शामिल हैं। चारों आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह में गांव कडासन निवासी विशाल खत्री, यमुनानगर के गांव छप्पर निवासी रोहित, बड़ी कांदडी निवासी छोटू, गांव सढौरा निवासी तिलक राज, दोसड़का निवासी ईल्लू और गांव भंबोली निवासी विशाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है, ताकि कई अनसुलझे सवालों की गुत्थी को सुलझाया जा सके और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही ठगी में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
नकली नोटों के बंडल देख पुलिस भी दंग
ठगों के ठिकाने पर नोटों के बंडल देख पुलिस भी दंग रह गई। जांच के बाद आरोपियों के कब्जे से 100-100 रुपये के 195 पैकेट, 500-500 रुपये के चार पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों पर एक-एक 100-100 और 500-500 रुपये के नोट लगे हुए थे। असली नोट के नीचे उसी साइज के सफेद कागज के टुकड़े लगे हुए मिले। साथ ही नोटों के आकार के कटे हुए सफेद रंग के कागज के 27 बंडल बरामद किए गए हैं।
सैकड़ों लोगों को बना चुके ठगी का शिकार, एक आरोपी पर हत्या के प्रयास का भी केस
जानकारी के अनुसार अब तक ठगों ने सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि जब कोई व्यक्ति पैसे लेने के लिए इनके पास आता था तो कई बार उसी समय उनके गिरोह के अन्य सदस्य फर्जी पुलिस कर्मी बनकर डरा धमकाकर भगा देते थे। इनमें से एक आरोपी सुनील के खिलाफ शहजादपुर में हत्या का प्रयास और साहा थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।