फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The fountain will be removed from the main gate of the station

Ambala News: स्टेशन के मुख्य गेट से हटेगा फव्वारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The fountain will be removed from the main gate of the station
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के बाहर लगाया गया गेट। संवाद - फोटो : स्वयं
अंबाला। बूम बैरियर योजना के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के नजदीक लगाया गया फव्वारा हटाया जाएगा। वहीं आरपीएफ पोस्ट के बाहर भी लगाए गए गेट को उखाड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन अवरोधकों के हटने से रेलवे परिसर में घुसने वाले वाहन बिना किसी रुकावट के निकासी द्वार से बाहर जा सकेंगे। पांच विभागीय कर्मचारियों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में इस बात का जिक्र किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि तीनों सर्विस लेन की प्रक्रिया अलग-अलग होगी और कोई भी लेन एक दूसरे नहीं जुड़ेगी। वहीं आगमन द्वार पर तीनों सर्विस लेन के संबंध में सूचना बोर्ड भी चस्पाए जाएंगे।
विज्ञापन

बनेंगे पास, अनधिकृत वाहन नहीं घुसेगा : बूम बैरियर योजना के तहत पार्सल कार्यालय व आरक्षण केंद्र का हिस्सा भी शामिल किया गया है। वहीं वीआईपी प्लेटफार्म भी इस योजना में सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मनमर्जी से वाहन खड़ा करने वाले लोगों पर लगाम लग जाएगी और रेलवे परिसर पहले के मुकाबले काफी खुला नजर आएगा। इस सुविधा के तहत रेलवे परिसर में किसी भी अनिधकृत वाहनों के घुसने पर पाबंदी रहेगी। वहीं पार्सल कार्यालय में प्राइवेट ठेकेदार द्वारा रखे गए लोडिंग व अनलोडिंग के वाहनों के लिए भी पार्किंग का पास बनवाना होगा।
रेलवे कर्मचारी भी चुकाएंगे शुल्क : रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों को बूम बैरियर योजना के तहत शुल्क देना होगा। इसके आधार पर उनके मासिक पास भी बनाए जाएंगे ताकि रेलवे परिसर में आवागमन के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं रेलवे कॉलोनी की तरफ बनाई गई पार्किंग रेलवे कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात होगी। इसके अलावा अगर किसी वाहन को छूट देनी है तो उसका अधिकार वाणिज्य विभाग के पास होगा ताकि पार्किंग ठेकेदार के साथ वाहन चालक का किसी प्रकार का वाद-विवाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed