फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The foundation of illegal liquor factory was laid a month ago

Ambala News: एक माह पहले रखी थी अवैध शराब फैक्ट्री की नींव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
The foundation of illegal liquor factory was laid a month ago
धनौरा-बिंजलपुर गांव में गन्ने के खेत में मिली अवैध शराब बनाने वाली मशीन
अंबाला। धनौरा-बिंजलपुर गांव के पास पकड़ी जहरीली शराब फैक्ट्री के मामले में अभी भी मास्टरमाइंड उगाला निवासी अंकित उर्फ मोगली पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही परतें खुलेंगी। पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस अंबाला में पकड़ी जहरीली शराब फैक्ट्री को यमुनानगर में हुई मौतों के मामले से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब एक माह पहले ही धनौरा-बिंजलपुर अवैध फैक्ट्री की नींव रखी थी। बता दें कि बुधवार देररात को यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में बाद इसका खुलासा हुआ था। पुलिस ने दबिश देकर इस अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इतना ही नहीं फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों की भी इस शराब के सेवन करने पर मौत हो गई थी। इनकी पहचान मुजफ्फरनगर के शिवम उर्फ लोकेश और उसके दोस्त दीपक सिंह के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

दो सौ पेटियों से फैला नेटवर्क

अभी यमुनानगर और अंबाला में ही जहरीली शराब से मौत के मामले आए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि धनौरा में पकड़ी फैक्ट्री में ताजा माल्टा और बैच नंबर 16 नवंबर 21 की करीब 200 पेटियां बनकर सप्लाई होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस यह शराब कहां-कहां गई, वहां तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है। ऐसे में अवैध शराब बनाने वाले गिरोह के तार हरियाणा के अलावा पंजाब से भी जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए है कि अंबाला की सीमा से ही पंजाब बॉर्डर भी सटा हुआ है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जेल से छूटा था अंकित

अवैध शराब फैक्ट्री के मामले में अभी अंकित उर्फ मोगली मास्टर माइंड के सामने आया है। अंकित पर पहले भी चार-पांच मामले एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। जबकि कुछ समय पहले ही अंकित जेल से बेल पर छूटकर आया था। जबकि इस मामले में भी बताया जा रहा है कि अंकित को ही इस शराब को बनाने का भेद था। इसके अलावा फैक्ट्री में काम करने वाले जिन मुजफ्फरनगर निवासी युवकों की मौत हुई है वह भी उसके संपर्क में थे। उसने ही उन्हें काम पर रखा था। इस मामले में बराड़ा थाने में अंकित पर मामला दर्ज हो गया है। इसके अलावा मुलाना थाने में भी अवैध शराब फैक्ट्री मामले में उत्तम, पुनीत, कपिल पंडित, अंकित उर्फ मोगली सहित अन्य पर मामला दर्ज है।


वर्जन
नशे से जुड़े मामले में अंकित पहले से ही पुलिस रेडार पर था। इसकी संपत्ति की भी जांच चल रही थी। यह 20-25 दिन पहले ही नशे के एक मामले में जमानत पर छूटा था। जेल से निकलते ही इसने अवैध शराब की फैक्ट्री लगाने का काम किया। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। टीम पूरी मुस्तैदी बरत रही है।
जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed