फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The first bus service for Prayagraj starts today

Ambala News: प्रयागराज के लिए पहली बस सेवा आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The first bus service for Prayagraj starts today
अंबाला। प्रयागराज स्थित महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज ने खुशखबरी दी है। अब रोडवेज अंबाला से प्रयागराज के लिए वातानुकूलित बसें संचालित करेगी। अंबाला डिपो की ओर से चंडीगढ़ से लेकर प्रयागराज के लिए एसी बस सेवा शनिवार से शुरू हो जाएंगी। एक वर्ष पहले आई 10 एसी बसों में से तीन बसें महाकुंभ के लिए लगाई गई हैं। पहले इन्हें चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा था। इनमें से तीन बसों को प्रयागराज रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहेगा बस के आने जाने का समय
रोडवेज के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि प्रयागराज के लिए एक बस चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे चलेगी, सुबह 11 बजे छावनी पहुंचने के बाद कुछ मिनट रुकने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे तक प्रयागराज पहुंचेगी। इन बसों के संचालन को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने छावनी बस अड्डे पर घोषणा भी करवाई है। इस बस में प्रयागराज तक सफर करने के लिए यात्रियों को 1600 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन

तीन बसों में से रोजाना एक बस ही प्रयागराज जाएगी। जब एक बस वहां पहुंचेगी तब दूसरी बस का संचालन किया जाएगा और पहली के लौटने पर तीसरी बस भेजी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बस को छावनी से भी शुरू किया जाएगा। इस बस सेवा से महाकुंभ में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लाभ होगा। इन दिनों देखा गया है कि महाकुंभ के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ है। ऐसे में बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को भी कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed