{"_id":"693c6c6b05bfaf4c650b494b","slug":"the-file-for-the-renovation-of-the-134-year-old-cantt-railway-station-is-gathering-dust-in-the-railway-ministry-ambala-news-c-36-1-amb1001-154537-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 134 साल पुराने कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण की फाइल रेल मंत्रालय में फांक रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 134 साल पुराने कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण की फाइल रेल मंत्रालय में फांक रही धूल
Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट का प्राइवेट एजेंसी द्वारा तैयार किया नक्शा। रेलवे
- फोटो : photo
अंबाला। 134 साल पुराने कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण की फाइल रेल मंत्रालय में धूल फांक रही है और स्टेशन पर तैनात कर्मचारी डर के साए में कंडम इमारत में काम कर रहे हैं। बावजूद इसके स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर रेलवे की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और स्टेशन के निर्माण का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए अब मंडल रेल प्रबंधक ने पहल करते हुए स्टेशन के निर्माण का जिम्मा खुद उठाने का फैसला किया है ताकि यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ स्टेशन का स्वरूप भी बदला जा सके। इस संबंध में उत्तर रेलवे बड़ोदा हाउस को पत्र लिखा गया है ताकि इस मामले में आगामी कार्रवाई हो सके।
400 से 100 करोड़ पर पहुंचा नवनिर्माण
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का प्राथमिक स्वरूप व ढांचे को लेकर लगभग 400 करोड़ की अनुमानित लागत तैयार की गई थी लेकिन यह फाइल सिरे नहीं चढ़ पाई। फिर इस खर्च को कम करके 200 करोड़ तक लाया गया और यह फाइल भी कागजों में दम तोड़ गई। अब 100 करोड़ की योजना तैयार करके नक्शे सहित विस्तृत रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी गई जोकि अभी मान्यता के इंतजार में है।
विदेशी सहित देसी टीमों ने किया था दौरा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण को लेकर पहले फ्रांस की टीम के साथ करार किया गया। टीम ने लगभग एक माह तक कैंट रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले रखा। स्टेशन के प्रत्येक प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण किया गया और इसका विस्तृत प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया, लेकिन यह प्रस्ताव भी कहीं गुम हो गया। इसके बाद देसी यानी चंडीगढ़ आर्किटेक्ट टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस टीम ने भी कई दिन स्टेशन पर जांच-पड़ताल की, लेकिन यह प्रस्ताव भी सिरे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद स्टेशन के नवनिर्माण की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) को सौंपी गई, लेकिन कुछ समय बाद रेलवे ने इस एजेंसी को बंद कर दिया। मौजूदा समय में यह कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपा गया है जोकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण का प्रस्ताव को अभी हरी झंडी नहीं मिली है। हमने अपने स्तर पर भी निर्माण को लेकर मुख्यालय में पत्र लिखा है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है।
- विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।

अंबाला कैंट का प्राइवेट एजेंसी द्वारा तैयार किया नक्शा। रेलवे- फोटो : photo