फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The fear of winter is haunting the railways, the Jallianwala Bagh Express including Ganga-Satluj canceled for 3 months

रेलवे को सता रहा सर्दी का डर, गंगा-सतलुज सहित जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 3 माह के लिए रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The fear of winter is haunting the railways, the Jallianwala Bagh Express including Ganga-Satluj canceled for 3 months
अंबाला। मानसून के जाने से पहले ही रेलवे को सर्दी का डर सताने लगा है। अक्तूबर माह की शुरुआत में ही रेलवे ने सर्दियों में चलने वाली ट्रेनों को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत धनबाद रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों जोकि छावनी जंक्शन से भी गुजरती हैं, से कर दी गई है। रेलवे ने जहां पहले ही धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली गंगा-सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 03307/08 को दिसंबर से फरवरी तक रद्द कर दिया है, वहीं अब झारखंड से पंजाब जाने वाली ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

फिलहाल यह ट्रेन अभी दिसंबर माह तक ही रद्द रहेंगी। बाद में कोहरे की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए रद्द ट्रेनों की तारीख में वृद्धि की जा सकती है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता वीके पूरवाल ने बताया कि ट्रेन नंबर 08103 टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक रद्द रखा जाएगा। इसी प्रकार 08104 अमृतसर-टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से से 2 मार्च 2022 तक रद्द रखा जाएगा। रेलवे प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी है कि ट्रेनों का समय बदल गया है, इसलिए यात्रा करने से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे वेबसाइट पर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed