फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The family was going to the wedding, the car overturned due to tire burst, 7 people injured

शादी में जा रहा था परिवार, टायर फटने से पलट गई कार, 7 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The family was going to the wedding, the car overturned due to tire burst, 7 people injured
हादसे में श्रतिग्रस्त कार। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। ताया के बेटे की शादी समारोह में पानीपत से पटियाला जा रहे परिवार की कार जंडली पुल के पास पलट गई। हादसा तब हुआ जब रास्ते में चलते-चलते अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। भला हो सेना के जवानों का जो उस दौरान वाहन रोककर घायलों की मदद की और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार रविवार को महिंद्र एसयूवी-500 गाड़ी में सवार को पानीपत से एक परिवार पटियाला किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा है। दोपहर करीब एक बजे के जब गाड़ी अंबाला में जंडली पुल के समीप पहुंची तो अचानक बांया टायर फट गया। हादसे में गाड़ी पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तभी पास से एक आर्मी जवानों का काफिला जा रहा था। जवानों ने अपनी गाड़ी रोककर पलटी हुई गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। फिर एंबुलेंस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इस दौरान अन्य लोग भी मदद के लिए एकत्रित हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल पलविंद्र कौर की स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घायलों में ये हैं शामिल
पानीपत निवासी सर्वजीत सिंह-34, पलविंद्र कौर-50, साहिब-12, दीपक-11, परमजीत कौर-60, प्रीत कौर-09, भूपिंद्र-25 शामिल हैं। इसके अलावा वाहन सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed