फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The family raised slogans against the police

कार्रवाई न होने से खफा परिजनों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The family raised slogans against the police
मुलाना। टंगैल गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक रवींद्र की मौत के मामले में पीड़ित परिजन व ग्रामीण एकत्रित होकर मुलाना थाना परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वे पुलिस से कई बार न्याय की गुहार लगा चुके हैं मगर उनकी न तो कोई सुनवाई हो रही है और न पुलिस कार्रवाई कर रही है। करीब एक घंटा थाने में हंगामा करने के बाद सभी लोग डीएसपी बराड़ा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएसपी के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया। डीएसपी बराड़ा ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे। दोपहर बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मामला
पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक रवींद्र के पिता मान सिंह ने बताया कि बीती 23 जुलाई को टंगैल का ही रहने वाला गुरजंट उसके बेटे रवींद्र को घर से बुलाकर ले गया था लेकिन उसके बाद उसका बेटा जीवित नहीं आया। आरोप है कि एक अन्य आरोपी हैप्पी उसे मृत हालत में अस्पताल लेकर गया लेकिन उसने रवींद्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। आरोप है कि दोनों आरोपी ड्रग्स बेचने का काम करते है जबकि रवींद्र इसके खिलाफ था। इसलिए दोनों उससे रंजिश रखते थे और 23 जुलाई को दोनों ने सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टंगैल से ग्रामीण उनसे मिलने आए थे। हमने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
-रजनीश शर्मा, डीएसपी बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed