फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The facility of free buses became an inconvenience for the sisters

Ambala News: मुफ्त बसों की सुविधा बनी बहनों के लिए असुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
The facility of free buses became an inconvenience for the sisters
अंबाला। रक्षाबंधन पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज की बसों के साथ-साथ प्राइवेट परिवहन समिति ने भी अंबाला में अपनी बसें चलाईं। बावजूद इसके प्राइवेट बस के परिचालक ने बस में बैठी महिला यात्री की टिकट काटने के नाम पर पचास रुपये लिए और टिकट भी नहीं दी। इस बात से नाराज महिला ने स्टेशन सुपरवाइजर को शिकायत देकर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरी घटना में प्राइवेट बस परिचालक ने बस में बैठी महिलाओं को नीचे उतार दिया। इसके बाद स्टेशन सपुरवाईजर ने प्राइवेट बस के परिचालक की शिकायत उच्च अधिकारियों को कर दी। रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की ओर महिलाओं और बच्चों के लिए निशुल्क बस चलाने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से सभी डिपो को पत्र जारी किया गया था। पत्र में रोडवेज और प्राइवेट बसों को निशुल्क चलाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

केस 1
सोमवार को नारायणगढ़ बस स्टैंड से निजी बस पंचकूला जा रही थी। इस निजी बस में मिल्क गांव की महिला सफर कर रही थी। तभी अत्री ट्रांसपोर्ट की निजी बस के परिचालक ने महिला को टिकट के लिए बोला लेकिन महिला ने जबाव दिया कि आज का सफर तो मुफ्त है। इसपर भी परिचालक नहीं माना और उसने महिला से 50 रुपये ले लिए और उसे टिकट भी नहीं दिया। इसके बाद महिला ने विरोध जताया और परिचालक के खिलाफ नारायणगढ़ बस स्टैंड पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
अंबाला छावनी बस स्टैंड पर रक्षाबंधन के दिन बहुत भीड़ थी। लोग बसों की इंतजार कर परेशान हो रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड परिसर में द दुर्गा काॅआपरेटिव सोसइटी की प्राइवेट बस खड़ी थी। यमुनानगर मार्ग पर जाने वाले करीब 15 से 20 महिलाएं बीना, संतोश बाला, उर्मिला, जसबिंद्र, अंग्रेजो देवी और बच्चे बैठ गए। थोडी देर बाद ही परिचालक ने सभी यात्रियाें को यह कहकर बस से उतार दिया कि यह बस फ्री नहीं है, इसमें टिकट लगेगा। इस सुनकर महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि एक तो उन्हें भीड़ के कारण बस नहीं मिल रही है, बड़ी मुश्किल से यह बस मिली है। इस बस में टिकट की मांग करते हुए नीचे उतार दिया गया।
वर्जन
नारायणगढ़ से पंचकूला जा रही प्राइवेट बस में गांव मिल्क की महिला से पचास रुपए लेकर टिकट न देने के मामले में महिला ने शिकायत दी है।
अजय, स्टेशन सुपरवाइजर, नारायणगढ़।
वर्जन
प्राइवेट बस परिचालक की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को बस से नीचे उतारने के मामले में बस के खिलाफ अधिकारियों को शिकायत दी गई है।
अजित सिंह, स्टेशन सुपरवाइजर, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed